{"_id":"5d5d298a8ebc3e6c2e366151","slug":"a-woman-dies-and-one-injured-in-road-accident-at-meerut-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा: डंफर ने स्कूटी में मारी टक्कर, एक महिला की मौत, दूसरी गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा: डंफर ने स्कूटी में मारी टक्कर, एक महिला की मौत, दूसरी गंभीर रूप से घायल
Wed, 21 Aug 2019 06:07 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 21 Aug 2019 06:07 PM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त स्कूटी
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय रोड पर बुधवार सुबह स्कूटी सवार दो महिलाओं को डंफर ने टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। महिला के पति ने अज्ञात डंफर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पांडवनगर निवासी राधिका वर्मा पत्नी राजकुमार वर्मा गढ़ रोड स्थित एक ज्वैलर्स में काम करती थी। बुधवार सुबह वह सूर्यनगर निवासी अपनी दोस्त सुजाता को साथ लेकर स्कूटी से ऑफिस रवाना हुईं। यूनिवर्सिटी रोड पर एलआईसी दफ्तर से आगे पीछे से आए तेज रफ्तार डंफर ने ओवरटेक कर स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। इससे दोनों महिलाएं लहूलुहान हो गईं। लोगों को आता देख आरोपी चालक डंफर लेकर मौके से फरार हो गया। कुछ लोग दोनों महिलाओं को गढ़ रोड स्थित आयुष्मान अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने राधिका वर्मा को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल सुजाता को आईसीयू में भर्ती कराया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही महिलाओं के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। सिविल लाइन थाने के एसआई राजीव सिंह ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एसएसआई उपेंद्र सिंह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी से डंफर के नंबर का पता करने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/