{"_id":"63442ff3da2f7578ad23568e","slug":"a-teenager-died-in-a-road-accident-in-shastrinagar-of-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: गड्ढे में गिरा स्कूटी सवार किशोर, ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचला और मौके पर मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: गड्ढे में गिरा स्कूटी सवार किशोर, ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचला और मौके पर मौत, परिवार में मचा कोहराम
Mon, 10 Oct 2022 08:15 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 10 Oct 2022 08:15 PM IST
सार
मेरठ में स्कूटी सवार किशोर गहरे गड्ढे में गिर गया। इसी दौरान पीछे से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने किशोर को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा (सांकेतिक तस्वीर)
विस्तार
मेरठ में मेडिकल थाना क्षेत्र के पीवीएस मॉल से चंद कदम आगे सड़क में गहरे गड्ढे ने स्कूटी सवार किशोर की जान ले ली। किशोर की मौत के बाद आसपास के लोगों ने हंगामा कर दिया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
शास्त्रीनगर स्थित पुराना के ब्लॉक निवासी स्पोर्ट्स व्यापारी पंकज मेहता का 15 वर्षीय पुत्र केशव मेहता सोमवार देर शाम को अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी लेकर घर से घूमने के लिए निकला था। जब वह टीवीएस चौकी से चंद कदम आगे पहुंचा तो सड़क में गहरे गड्ढे होने के कारण स्कूटी समेत नीचे गिर गया। इसी दौरान पीछे आ रहे रद्दी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने किशोर को कुचल दिया। हादसे में किशोर की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Mulayam Singh Death: मुलायम सिंह यादव ने महिलाओं को दी थी बेलन उठाने की सलाह, पढ़ें- क्या थी वजह
विज्ञापन
बताया गया कि हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद आसपास के लोगों ने हंगामा करते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले को शांत कराते हुए किशोर के शव को मोर्चरी के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है।
यह भी पढ़ें: यादें ...जब मुलायम सिंह के सवाल पर सफाईकर्मी ने दिया था ऐसा जवाब, नेताजी ने कर थी बड़ी घोषणा