{"_id":"5e639c8a8ebc3ec748303740","slug":"a-teenager-died-due-to-lightning-in-bijnor-district-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: तेज गरज के साथ गिरी बिजली, किशोरी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: तेज गरज के साथ गिरी बिजली, किशोरी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Sat, 07 Mar 2020 06:40 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 07 Mar 2020 06:40 PM IST
सार
बिजनौर में तेज गरज के साथ बिजली गिरने से एक किशोरी की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर जनपद के नजीबाबाद में तेज गरज के साथ बिजली गिरने से एक किशोरी की मौत हो गई। किशोरी छत पर किसी काम से गई थी अचानक बिजली गिरने से वह हादसे का शिकार हो गई। करीब तीन घंटे तक परिजन किशोरी को ढूंढते रहे। उसका शव छत पर पड़ा मिला।
विज्ञापन
नगर की व्यस्त आबादी मोहल्ला पाईंबाग में विधवा बेबी किराए के मकान में रहती है और घरों में काम करके परिवार का गुजारा करती है। शुक्रवार को बेबी काम पर गई थी। उसकी 13 वर्षीय पुत्री मोनिका, बहन शिवानी, भाई विशेष घर पर थे। शुक्रवार की शाम लगभग 5.30 बजे तेज बारिश का मौसम हुआ। मोनिका होली के त्योहार के लिए बनाए गोबर के बुरकले को पन्नी से ढकने के लिए छत पर चली गई। तभी अचानक तेज गरज के साथ बिजली गिरी। बिजली की चपेट में आने से बालिका की मौत हो गई। मोनिका की मां बेबी और भाई- बहन काफी देर तक मोनिका के दिखाई न देने पर उसे तलाशने निकले। रात्रि लगभग 9.30 बजे मोनिका छत पर मृत मिली।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी: बिजली गिरने से दुकान में लगी आग, लाखों रुपये का सामान जलकर हुआ राख
विज्ञापन
बिजली से उसकी गर्दन, मुंह और सिर के बाल जलने के निशान थे। किशोरी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मकान मालिक संजय कुमार ने प्रशासन और पुलिस को प्रात: घटना की जानकारी दी। एसआई जोगेंद्र तेवतिया, प्रवीन कुमार ने टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मृत किशोरी का शव पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया।
तहसीलदार ने दिया आश्वासन
तहसीलदार राघेश्याम शर्मा ने मौके पर पहुंचकर परिजनों एवं भाजपा नेता संदीप तायल, विक्रांत चौधरी, संजय कुमार, पंकज शर्मा से घटना की जानकारी की। तहसीलदार ने घटना की रिपोर्ट शासन को भेजकर दैवीय आपदा राहत परिजनों को दिलाने का आश्वासन दिया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/