फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A student has demanded action from SSP after molestation with her in Meerut

यूपी: छेड़छाड़ के डर से घर में कैद हुई 10वीं की छात्रा, एसएसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार

Tue, 03 Nov 2020 01:56 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 03 Nov 2020 01:56 PM IST
विज्ञापन
A student has demanded action from SSP after molestation with her in Meerut
एसएसपी अजय साहनी - फोटो : अमर उजाला

पश्चिमी यूपी में छेड़छाड़ के मामले थम नहीं रहे हैं। मेरठ जनपद में फिर एक छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव राजपुरा में कक्षा दसवीं की छात्रा से छेड़छाड़ की गई।आरोप है कि तीन युवकों ने छात्रा को गन्ने के खेत में खींचने का प्रयास किया। अब आरोपी धमकी दे रहे हैं।

विज्ञापन


वहीं मंगलवार को परिजनों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची पीड़िता ने बताया कि वह एक स्कूल में दसवीं की पढ़ाई कर रही हैं। आरोप है कि कई दिन पूर्व वह घर से जा रही थीं तो गांव के बाहर गांव निवासी तीन युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसे गन्ने के खेत में खींचने का प्रयास किया। जिसमें एक आरोपी ने मारपीट कर दी। वहीं आरोपियों के डर से छात्रा घर से नहीं निकल रही हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हनी ट्रैप: गैंग का भंडाफोड़, लड़की बनकर फंसाते थे जाल में और फिर...
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता के परिजनों ने एसएसपी अजय साहनी से कार्रवाई की मांग की है। उधर, एसपी क्राइम राम अर्ज ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। एसपी क्राइम का कहना है कि जल्द ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed