{"_id":"5fa114148ebc3ea36075849b","slug":"a-student-has-demanded-action-from-ssp-after-molestation-with-her-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: छेड़छाड़ के डर से घर में कैद हुई 10वीं की छात्रा, एसएसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: छेड़छाड़ के डर से घर में कैद हुई 10वीं की छात्रा, एसएसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार
Tue, 03 Nov 2020 01:56 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 03 Nov 2020 01:56 PM IST
विज्ञापन
एसएसपी अजय साहनी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी यूपी में छेड़छाड़ के मामले थम नहीं रहे हैं। मेरठ जनपद में फिर एक छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव राजपुरा में कक्षा दसवीं की छात्रा से छेड़छाड़ की गई।आरोप है कि तीन युवकों ने छात्रा को गन्ने के खेत में खींचने का प्रयास किया। अब आरोपी धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं मंगलवार को परिजनों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची पीड़िता ने बताया कि वह एक स्कूल में दसवीं की पढ़ाई कर रही हैं। आरोप है कि कई दिन पूर्व वह घर से जा रही थीं तो गांव के बाहर गांव निवासी तीन युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसे गन्ने के खेत में खींचने का प्रयास किया। जिसमें एक आरोपी ने मारपीट कर दी। वहीं आरोपियों के डर से छात्रा घर से नहीं निकल रही हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: हनी ट्रैप: गैंग का भंडाफोड़, लड़की बनकर फंसाते थे जाल में और फिर...
विज्ञापन
पीड़िता के परिजनों ने एसएसपी अजय साहनी से कार्रवाई की मांग की है। उधर, एसपी क्राइम राम अर्ज ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। एसपी क्राइम का कहना है कि जल्द ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/