फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A soldier committed suicide by hanging himself in Shamli of Uttar Pradesh

यूपी: सिपाही ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में सामने आई आत्महत्या की ये वजह

Thu, 16 Jan 2020 01:59 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Thu, 16 Jan 2020 01:59 PM IST
विज्ञापन
A soldier committed suicide by hanging himself in Shamli of Uttar Pradesh
सिपाही का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

रिजर्व पुलिस लाइन शामली में एक सिपाही ने पारिवारिक कलह के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव पुलिस लाइन में ही पेड़ पर लटका मिला। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पत्नी से विवाद के कारण उसने आत्महत्या की। पुलिस मामले की जांच करने में लगी है।

विज्ञापन

 
घटना बुधवार रात करीब पौने 11 बजे की है। भैंसवाल रोड पर नवीन मंडी स्थल में रिजर्व पुलिस लाइन है। चौकीदार ने पुलिस लाइन में पीछे की तरफ एक पेड़ पर सिपाही का शव लटका देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उसे उतरवाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आखिर क्यों खौफनाक कदम उठाने को मजबूर हुआ ये शख्स, सुसाइड नोट में बताई बड़ी वजह
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि सिपाही हरेंद्र सिंह (32 वर्षीय) पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी गांव डालूहेडा थाना जानी (मेरठ) का रहने वाला था। उसकी पत्नी रचना भी यूपी पुलिस में सिपाही है और शामली में ही तैनात है। घटना की सूचना मिलने पर एसपी विनीत जायसवाल के अलावा सीओ और एएसपी भी मौके पर पहुंच गए। 

एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि सिपाही हरेंद्र सिंह 2011 में यूपी पुलिस में भर्ती हुआ। काफी दिन से शामली में उसकी तैनाती थी। प्रारंभिक तौर पर परिवार में कलह के कारण आत्महत्या करने का पता चला है। आत्महत्या करने से पूर्व उसने अपने परिवार के लोगों को कॉल करके भी विवाद की जानकारी दी थी। एसपी ने बताया कि हरेंद्र के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed