फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A short circuit caused a massive fire in a paint warehouse, injuring two workers.

Meerut News: साहिल भारद्वाज ने किक बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक जीता

Tue, 10 Feb 2026 06:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 06:04 AM IST
विज्ञापन
A short circuit caused a massive fire in a paint warehouse, injuring two workers.
साहिल भारद्वाज ने किक बॉक्सिंग में जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
मेरठ। हरियाणा के रोहतक निवासी साहिल भारद्वाज ने नई दिल्ली में आयोजित पांचवीं इंडिया ओपन इंटरनेशनल किक बॉक्सिंग कप में शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने लगभग तीन साल बाद किसी प्रतियोगिता में वापसी करते हुए यह पदक प्राप्त किया है। उनके पदक जीतने पर रोहतक के अलावा यहां मेरठ में भी खुशी मनाई गई। अभी बीते साल के आखिर में ही उनकी शादी मेरठ के बहादुरपुर निवासी भाला फेंक स्टार खिलाड़ी अन्नू रानी के साथ हुई थी।

वर्ष 2022 में एसीएल, एमसीएल और पीसीएल लिगामेंट की बड़ी सर्जरी के बाद उन्होंने लगभग साढ़े तीन साल वापसी की है। उनकी कड़ी मेहनत का ही नतीजा है कि उन्होंने इतने समय बाद यह पदक जीता। इससे पहले वह चार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। इसके अलावा विश्वकप 2018 में रजत, सर्बिया ओपन में स्वर्ण, विश्व चैंपियनशिप और तुर्की में आयोजित विश्वकप में प्रतिभाग कर चुके हैं। किक बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक जीतने पर साहिल ने कहा कि चोट ने मुझे धैर्य सिखाया और खेल के प्रति जुनून ने मजबूत किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed