{"_id":"5feddf7b8ebc3e3b8e1850b8","slug":"a-person-has-cheated-his-wife-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल में घर के सामने डेरा डालने को मजबूर हुई पत्नी, दिलचस्प है पति की दोहरी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल में घर के सामने डेरा डालने को मजबूर हुई पत्नी, दिलचस्प है पति की दोहरी कहानी
Thu, 31 Dec 2020 08:31 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 31 Dec 2020 08:31 PM IST
विज्ञापन
अपनी मासूम बच्ची के साथ महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति के धोखा देने से नाराज पत्नी ने ससुराल में घर के सामने ही डेरा डाल लिया। अब महिला हाड़ कंपा देने वाली ठंड में अपनी आठ महीने की मासूम बच्ची के साथ रह रही है। महिला की शिकायत पर पुलिस भी मौके पर गई, लेकिन दूसरी महिला के धमकी देने पर खाली हाथ लौट आई। अब आरोपी युवक घर से फरार है और ससुराल वाले पीड़िता को घर के अंदर नहीं जाने दे रहे हैं। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
मेरठ में मोदीपुरम के कृष्णानगर निवासी प्रमोद गार्ड की नौकरी करता है। उसने 20 मई 2019 को कौशांबी जिला निवासी विमला से शादी की थी। पीड़िता ने बताया कि प्रमोद ने पहली पत्नी की मौत होने की बात कही थी। कुछ समय तक सब सामान्य चला। आठ महीने पहले विमला ने एक बच्ची को जन्म दिया। उसके बाद से ही युवक घर में झगड़ा करने लगा। इससे परेशान होकर विमला कुछ दिन पहले अपने मायके चली गई। वहां उसे खबर मिली कि उसका पति किसी दूसरी महिला को घर ले आया था। वह ससुराल लौटी तो उसे घर में नहीं घुसने दिया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: होटल में रंगरलियां मना रहे थे प्रेमी जोड़े, पुलिस ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
दूसरी महिला ने बताया कि वह प्रमोद की पहली पत्नी है और उसके दो बच्चे हैं। यह सुनते ही महिला के होश उड़ गए। उसने थाने में शिकायत की। पुलिस मौके पर पहुंची तो प्रमोद घर से फरार हो गया। पहली पत्नी ने घर का दरवाजा नहीं खोला और पुलिस को छत से कूदने की धमकी दी। पुलिस दोनों महिलाओं को समझाकर लौट आई।
यह भी पढ़ें: आखिरी सांस तक गर्दन काटता रहा जावेद, भयावह मंजर देख बच्चे हुए बेहोश, तस्वीरें
थानाध्यक्ष दिग्गविजय शाही का कहना है कि कोई भी पक्ष मानने को तैयार नहीं है। पुलिस ने उन्हें समझा दिया है। अब अगर महिला तहरीर देती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सीओ संजीव कुमार दीक्षित का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है। आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/