फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A patient has beaten up the EMO and ward boy In district hospital of Saharanpur

यूपी: जिला अस्पताल में ईएमओ के साथ मारपीट, मरीज ने जमकर काटा हंगामा, ये है मामला

Thu, 21 May 2020 07:10 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 21 May 2020 07:10 PM IST
विज्ञापन
A patient has beaten up the EMO and ward boy In district hospital of Saharanpur
सहारनपुर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में जिला अस्पताल की इमरजेंसी में एक युवक ने भर्ती न करने पर ईएमओ और स्टाफ के साथ मारपीट करते हुए हंगामा किया। मारपीट में ईएमओ और वार्ड ब्वॉय घायल हो गए। उधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने ईएमओ व वार्ड ब्वॉय का मेडिकल कराया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में ईएमओ बलराम दत्त शर्मा ड्यूटी कर रहे थे। यहीं पर वार्ड ब्वॉय विजय कुमार मरीजों की देखभाल में लगा था। तीन बजे एक युवक इमरजेंसी में आया और खुद को बीमार बताते हुए भर्ती करने को कहने लगा। ईएमओ ने बताया कि युवक की जांच कर उसे दवाई लिखकर दे दी। युवक की स्थिति ऐसी नहीं थी कि उसे भर्ती किया जाए, लेकिन युवक भर्ती करने की जिद करने लगा और मना करने पर हमला कर दिया। इसके बाद उसने जमकर हंगामा किया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: लॉकडाउन: 56 दिन और 54 कत्ल... पढ़िए- पश्चिमी यूपी के जिलों की ये खास रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बीच-बचाव में आए वार्ड ब्वॉय के साथ भी मारपीट की, जिससे ईएमओ और वार्ड ब्वॉय को चोट आई। इसी बीच मौके पर अन्य स्टाफ भी पहुंच गया। तभी थाना जनकपुरी पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। 

इसके बाद पुलिस आरोपी को थाने ले आई। पुलिस ने ईएमओ और वार्ड ब्वॉय का मेडिकल कराया। इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह का कहना है कि आरोपी पुलिस हिरासत में है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed