{"_id":"5ec683648ebc3e907234b495","slug":"a-patient-has-beaten-up-the-emo-and-ward-boy-in-district-hospital-of-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: जिला अस्पताल में ईएमओ के साथ मारपीट, मरीज ने जमकर काटा हंगामा, ये है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: जिला अस्पताल में ईएमओ के साथ मारपीट, मरीज ने जमकर काटा हंगामा, ये है मामला
Thu, 21 May 2020 07:10 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 21 May 2020 07:10 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में जिला अस्पताल की इमरजेंसी में एक युवक ने भर्ती न करने पर ईएमओ और स्टाफ के साथ मारपीट करते हुए हंगामा किया। मारपीट में ईएमओ और वार्ड ब्वॉय घायल हो गए। उधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने ईएमओ व वार्ड ब्वॉय का मेडिकल कराया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में ईएमओ बलराम दत्त शर्मा ड्यूटी कर रहे थे। यहीं पर वार्ड ब्वॉय विजय कुमार मरीजों की देखभाल में लगा था। तीन बजे एक युवक इमरजेंसी में आया और खुद को बीमार बताते हुए भर्ती करने को कहने लगा। ईएमओ ने बताया कि युवक की जांच कर उसे दवाई लिखकर दे दी। युवक की स्थिति ऐसी नहीं थी कि उसे भर्ती किया जाए, लेकिन युवक भर्ती करने की जिद करने लगा और मना करने पर हमला कर दिया। इसके बाद उसने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: लॉकडाउन: 56 दिन और 54 कत्ल... पढ़िए- पश्चिमी यूपी के जिलों की ये खास रिपोर्ट
विज्ञापन
वहीं बीच-बचाव में आए वार्ड ब्वॉय के साथ भी मारपीट की, जिससे ईएमओ और वार्ड ब्वॉय को चोट आई। इसी बीच मौके पर अन्य स्टाफ भी पहुंच गया। तभी थाना जनकपुरी पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया।
इसके बाद पुलिस आरोपी को थाने ले आई। पुलिस ने ईएमओ और वार्ड ब्वॉय का मेडिकल कराया। इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह का कहना है कि आरोपी पुलिस हिरासत में है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/