{"_id":"5fc7ca7a8ebc3e9bcd438f83","slug":"a-patient-died-in-the-medical-college-and-there-was-a-fight-between-the-staff-and-the-timardars","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज में मरीज की मौत, इमरजेंसी वार्ड में जमकर हंगामा, मारपीट में तीमारदार का सिर फूटा और...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज में मरीज की मौत, इमरजेंसी वार्ड में जमकर हंगामा, मारपीट में तीमारदार का सिर फूटा और...
Thu, 03 Dec 2020 12:33 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 03 Dec 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
कर्मचारी और तीमारदार के बीत मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ के मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीज की मौत के बाद इमरजेंसी में खूब हंगामा और मारपीट हुई। तीमारदार और जूनियर रेजिडेंट आपस में भिड़ गए। एक तीमारदार का सिर फूट गया, जबकि कई लोग चोटिल हो गए।
विज्ञापन
परतापुर शताब्दी नगर के रहने वाले राकेश (50), 30 नवंबर से मेडिकल कॉलेज में भर्ती थे। उन्हें सांस लेने में परेशानी थी। बुधवार शाम उनकी मौत हो गई। इससे नाराज तीमारदारों ने हंगामा कर दिया। उनकी जूनियर रेजिडेंट से कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। राकेश के साले राजबहादुर ने बताया कि जूनियर रेजिडेंट मरीज का सही से इलाज नहीं कर रहे थे। इसी वजह से मौत हुई है। विरोध करने पर उन्हें पीटा गया। राकेश के बड़े भाई मोहन का सिर फूट गया। बाकी को भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन
वहीं, इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. हर्षवर्धन का कहना है कि मरीज की मौत के बाद तीमारदार हंगामा कर रहे थे। जूनियर रेजिडेंट ने उनका विरोध किया। इस दौरान मारपीट हो गई। पुलिस को बुला लिया गया था। जूनियर रेजिडेंट ने सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पिता आंदोलन में डटे, तो बेटियों ने बदला खेतों का नजारा, फावड़ा थामे कर रहीं देखभाल
कहासुनी और हंगामे का वीडियो वायरल
जूनियर रेजिडेंट और तीमारदारों के बीच हुए हंगामे और कहासुनी का 49 सेकेंड का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो तीमारदारों की तरफ से बनाया गया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/