{"_id":"5dc96a668ebc3e5b592d1564","slug":"a-old-man-died-in-conflict-between-two-sides-at-bijnor-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: मामूली बात पर दो पक्षों में विवाद, फिर एक वृद्धा के साथ मारपीट, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: मामूली बात पर दो पक्षों में विवाद, फिर एक वृद्धा के साथ मारपीट, मौत
Mon, 11 Nov 2019 07:36 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 11 Nov 2019 07:36 PM IST
विज्ञापन
वृद्धा की मौत के बाद गमजदा परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर जिले के गांव औरंगाबाद में दीवार बनाने को लेकर दो पक्षों के बीच धक्का-मुक्की हो गई। इस दौरान एक पक्ष ने वृद्धा के साथ मारपीट कर दी, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। 108 एंबुलेंस की सहायता से परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मंडावर थाना क्षेत्र के गांव औरंगाबाद सकूरपुर उर्फ गिदड़पुर में दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार सुबह मूला सिंह पुत्र मुरारी सिंह अपने घर की दीवार बनवा रहा था। इसके विरोध में दूसरे पक्ष के अशोक और शंतरूप पुत्र बिहारी सिंह वहां आ गए। इस बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इस बीच अशोक ने डायल 100 पर फोन करके पुलिस को बुला लिया। आरोप है कि पुलिस के वहां आने पर अशोक और उसके भाई ने खाट पर बैठी दयावती के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की। इससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ती देख पुलिस ने आरोपियों को वहां से खदेड़ दिया और दयावती के परिजनों को उन्हें अस्पताल ले जाने की बात कहकर वहां से चले गए। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर आए, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: देवबंद: युवकों ने लाठी-डंडों से दो भाइयों पर किया हमला, हालत गंभीर, हायर सेंटर के लिए रेफर
विज्ञापन
वृद्धा के पुत्र मूला सिंह ने बताया कि उनका परिवार गांव के बाहर रहता है। वहां आरोपी अशोक की खेती की जमीन भी है। मूला ने बताया कि अशोक उनके घर की जमीन को अपनी जमीन बताकर कब्जा करना चाहता है। इस बात को लेकर पहले भी दो बार विवाद हो चुका है। दीपावली के मौके पर अशोक ने उसे झूठे केस में फंसवाकर जेल भिजवा दिया था। इसके बाद वह जमानत पर बाहर है। सोमवार सुबह भी उसने घर की दीवार बनवाने का विरोध किया। जिसके बाद विवाद हुआ।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/