फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A man want to fifth marray after divorce to his wife in Baghpat district

भाई की साली से निकाह करने की चाह में चौथी पत्नी को तलाक की धमकी, मारपीट कर घर से निकाला

Sat, 24 Aug 2019 01:32 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sat, 24 Aug 2019 01:32 PM IST
विज्ञापन
A man want to fifth marray after divorce to his wife in Baghpat district
तीन तलाक - फोटो : डेमो

यूपी के बागपत शहर में एक शौहर ने पांचवीं शादी करने के चक्कर में चौथी पत्नी को तीन तलाक की धमकी दे डाली। विरोध करने पर पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पति को समझाने पहुंचे महिला के माता-पिता के साथ भी मारपीट की। पीड़िता ने पति के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पंचायत का अजीब फरमान, दो सगी बहनों के तलाक की लगाई 20 लाख कीमत, ये है पूरा मामला
विज्ञापन


मोहल्ला मिर्धानपुरा बागपत निवासी शबनम ने तहरीर में बताया कि दो वर्ष पहले कोतवाली क्षेत्र के अग्रवाल मंडी टटीरी निवासी एक व्यक्ति से उसकी शादी हुई थी। शादी से पहले उसका पति तीन पत्नियों को तलाक दे चुका था। पति से शबनम को एक माह का बेटा है। आरोप है कि पति विवाहिता को परेशान कर रहा है। पति का प्रेम प्रसंग भाई की साली के साथ चल रहा है। प्रेमिका के लिए वह उसे भी तीन तलाक की धमकी देता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: पत्नी को फर्जी तलाक, फिर प्रेमिका से कर ली शादी, अब पीड़िता ने दर्ज कराया केस

गुरुवार को पीड़िता ने विरोध किया तो उसे मारपीट कर अधमरा कर दिया और घर से निकाल दिया। महिला के माता-पिता उसे समझाने पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की। पीड़िता ने शुक्रवार को कोतवाली पहुंचकर आरोपी पति के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 

कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया का कहना है कि तहरीर मिल गई है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed