फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A man unhoused his wife from a house in Baghpat district of Uttar Pradesh

पत्नी का नौकरी करना नहीं आया रास, पति ने उठाया ये कदम, थाने पहुंचा मामला

Thu, 19 Mar 2020 12:42 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Thu, 19 Mar 2020 12:42 AM IST
सार

बागपत में एक व्यक्ति को अपनी पत्नी का नौकरी करना रास नहीं आया। इससे नाराज पति ने पहले उसके साथ मारपीट की और फिर घर से निकाल दिया।

विज्ञापन
A man unhoused his wife from a house in Baghpat district of Uttar Pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद के छपरौली में एक व्यक्ति को अपनी पत्नी का नौकरी करना रास नहीं आया। इससे नाराज पति ने पहले उसके साथ मारपीट की और फिर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


आदर्श नंगला गांव निवासी महिला ने बुधवार को छपरौली थाने में तहरीर देकर बताया कि वह बड़ौत के एक निजी क्लीनिक पर नौकरी करती है। उसका पति इसका विरोध करता है। इसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी होती रहती है। बुधवार को पति ने उसे नौकरी पर जाने के लिए मना कर दिया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। नौकरी जाने पर घर से निकालने की धमकी दी। इससे महिला भयभीत है। उसने न्याय की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: मारपीट के बाद पत्नी को तीन तलाक देकर घर से निकाला, फिर कर लिया दूसरा निकाह
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर छपरौली दिनेश कुमार चिकारा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर बिलेन्द्र पुत्र जयसिंह निवासी आदर्श नंगला को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed