{"_id":"65bcac58e8154e4b2102a2ed","slug":"a-man-murdered-his-wife-in-shastri-nagar-of-meerut-district-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी को मार डाला, शरीर पर मिले धारदार हथियार के निशान, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी को मार डाला, शरीर पर मिले धारदार हथियार के निशान, आरोपी फरार
Fri, 02 Feb 2024 02:18 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 02 Feb 2024 02:18 PM IST
सार
Murder in Meerut : मेरठ के शास्त्रीनगर में एक सनसनीखेज वारदात हो गई। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को मार डाला। बताया गया कि महिला के शरीर पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं। वारदात के बाद हत्यारोपी पति मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ जनपद के शास्त्री नगर एल. ब्लॉक में महिला डिपल अरोड़ा की पति ने गला दबाकर हत्या कर दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, फॉरेंसिक टीम भी मौके पर जांच करने पहुंची है।
विज्ञापन
बताया गया कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति कमल अरोड़ा फरार हो गया। पुलिस ने हत्यारोपी पति की तलाश शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर महेश राठौर का कहना है कि धारदार हथियार से भी महिला पर वार किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण सामने आ पाएगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: हत्या से सनसनी: पुलिस चौकी के सामने स्कूल में मिली खून से लथपथ लाश, युवक को ईंटों से पीटकर उतारा मौत के घाट
विज्ञापन