{"_id":"5e4ade638ebc3ef2da74c385","slug":"a-man-died-of-heart-attack-after-court-hearing-in-baghpat-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी के दहेज उत्पीड़न केस की पैरवी करने आए पिता की हार्टअटैक से मौत, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी के दहेज उत्पीड़न केस की पैरवी करने आए पिता की हार्टअटैक से मौत, मचा कोहराम
Tue, 18 Feb 2020 12:12 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 18 Feb 2020 12:12 AM IST
सार
कोर्ट में बेटी के उत्पीड़न केस की पैरवी करने आए वृद्ध की हार्टअटैक से मौत हो गई।
विज्ञापन
पिता की मौत के बाद विलाप करती बेटी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बागपत कोर्ट में सोमवार को बेटी के उत्पीड़न केस की पैरवी करने आए वृद्ध की हार्टअटैक से मौत हो गई। पिता की मौत से बेटी का बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
तहरून पुत्री जिलेद्दीन निवासी इदरीशपुर की शादी शाकिर पुत्र शमशेर के साथ हुई थी। दंपती के दो बच्चे हैं। पांच सालों से दोनों के बीच दहेज उत्पीड़न का केस चल रहा है। सोमवार को पिता पीड़िता बेटी की केस की पैरवी करने कोर्ट आए थे। कोर्ट ने दोनों पक्षों को आपसी सहमति से मामला सुलझाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: झूठी शान की खातिर बहन को दी दर्दनाक मौत, जिसे बांधी राखी, हत्या के वक्त नहीं कांपे उस भाई के हाथ
विज्ञापन
इसके बाद घर लौटते समय जिलेद्दीन के सीने में अचानक दर्द हुआ और वह जमीन पर गिर गए। पुलिस ने उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
वकील लईक अहमद ने बताया कि तहरून व शाकिर के बीच दहेज उत्पीड़न का केस चल रहा था। शाकिर ने दूसरी शादी कर ली है। वह कोर्ट में इसे स्वीकार भी कर चुका है। सोमवार को सुनवाई थी। कोर्ट से घर लौटते वक्त यह हादसा हो गया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/