फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A kiln trader was shot under suspicious circumstances in Kankar khera of Meerut

UP: घर में अचानक लाइसेंसी हथियार से चली गोली, भट्टा व्यापारी की कमर में लगी, अस्पताल में भर्ती

Tue, 09 Aug 2022 08:11 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 09 Aug 2022 08:11 PM IST
सार

Meerut: भट्टा व्यापारी को घर में ही संदिग्ध परिस्थिति में गोली लग गई। गोली लगने के बाद परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
A kiln trader was shot under suspicious circumstances in Kankar khera of Meerut
भट्टा व्यापारी को लगी गोली। - फोटो : amar ujala

विस्तार

Meerut: मेरठ में एक भट्टा व्यापारी को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। बताया गया कि लाइसेंसी हथियार से गोली चलने पर घर में बैठे भट्टा व्यापारी की कमर में लग गई। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की।

विज्ञापन


कंकरखेडा थाना क्षेत्र की मॉडल टाउन कॉलोनी के मकान नंबर एल. नौ निवासी लगभग 68 वर्षीय महेंद्र त्यागी परिवार के साथ रहते है। महेंद्र त्यागी का बागपत में ईंटों का भट्टा है। बुजुर्ग अपने दोनों बेटों गौतम और कपिल साथ भट्टे पर जाते हैं। वहीं मंगलवार सुबह अपने दोनों बेटों के साथ घर के ड्राइंग रूम में बैठे थे। सुबह के समय कपिल ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर कुर्सी पर रख रखी थी। गिरने के बाद गोली चली और संदिग्ध हालात में महेंद्र त्यागी की कमर में लग गई। गोली लगते ही वह खून से लथपथ होकर नीचे गिर गए। 
विज्ञापन


उधर, गोली की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य अंदर आए और आनन-फानन उन्हें अस्पताल में ले गए। अस्पताल में बुजुर्ग का उपचार चल रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ में पर्दाफाश: ढाई करोड़ का तेल पकड़ा, 10 लोग हिरासत में, ऐसे चल रहा था बड़ा खेल, देखें तस्वीरें

कंकरखेड़ा कार्यवाहक इंस्पेक्टर हरिओम सिंह ने बताया कि गोली लगने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया है। घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चली है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed