{"_id":"6aa2ede2bb707ce9fb0ebc8a","slug":"a-huge-python-reached-the-courtyard-of-the-house-meerut-news-c-228-1-mwn1001-105433-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: घर के आंगन में पहुंचा विशाल अजगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: घर के आंगन में पहुंचा विशाल अजगर
विज्ञापन
मनोहरपुर कॉलोनी में घर में घुसा अजगर सांप रेस्क्यू करती वन विभाग की टीम स्रोत विभाग
वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा, करीब एक क्विंटल बताया गया वजन
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। कस्बे की मनोहरपुर कॉलोनी में बृहस्पतिवार को एक विशालकाय अजगर रिहायशी क्षेत्र में पहुंचकर एक घर के आंगन में जा घुसा। अजगर को देखकर परिवार के लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।
मनोहरपुर कॉलोनी निवासी संदीप ने बताया कि उनके घर के आंगन में पशुओं के लिए खोर बनी हुई है। बृहस्पतिवार को इसी स्थान पर परिवार के लोगों की नजर अचानक अजगर पर पड़ी। विशाल आकार का अजगर देखकर परिजन घबरा गए। इसके बाद आसपास के लोगों को भी इसकी जानकारी हुई तो मौके पर भीड़ जुट गई।
ग्रामीणों ने अजगर के रिहायशी क्षेत्र में पहुंचने की सूचना वन विभाग को दी। कुछ ही देर में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम ने सावधानीपूर्वक अजगर को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। बताया गया कि अजगर का वजन करीब एक क्विंटल है। विशालकाय अजगर को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू के बाद अजगर को वन आरक्षित क्षेत्र के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।