{"_id":"5f626d5266d7c7378b430113","slug":"daughter-of-retired-principal-died-after-she-jumped-from-roof-in-brahmpuri-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ के ब्रह्मपुरी में छत से कूदी सेवानिवृत्त प्रिंसिपल की बेटी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ के ब्रह्मपुरी में छत से कूदी सेवानिवृत्त प्रिंसिपल की बेटी, मौत
Thu, 17 Sep 2020 01:23 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 17 Sep 2020 01:23 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के ब्रह्मपुरी में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य की बेटी ने छत से कूदकर जान दे दी। परिजन शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी करने में थे, तभी पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा।
इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सुभाष अत्री के अनुसार, ब्रह्मपुरी के लोधो की फूल मंडी में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डालचंद परिवार संग रहते हैं। बुधवार को उनकी बेटी पिंकी (30) ने मकान की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। उसकी मौके पर मौत हो गई।
परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना ही बेटी के अंतिम संस्कार की तैयारी में लग गए। पड़ोसी की सूचना पर ब्रह्मपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिनजनों के बयान लिए। पुलिस का दावा है पीड़ित परिवार पहले पिंकी के छत से गिरने की बात बता रहा था। फिर मनोरोगी होने के कारण पिंकी के छत से कूदने की बात बताई।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। वहीं, टीपी नगर क्षेत्र में बुधवार को बिट्टू नामक युवक सीढ़ी से गिर गया। उसे गंभीरावस्था में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/