फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A girl was kidnapped from near temple in Modinagar of Uttar Pradesh

UP: मां के सामने से युवती को किया अगवा, मंदिर में पूजा करने के दौरान वारदात को दिया गया अंजाम

Tue, 26 Dec 2023 12:06 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 26 Dec 2023 12:06 PM IST
सार

UP News : मोदीनगर में कार सवार युवकों ने मां के सामने से बेटी को अगवा कर लिया। मां और बेटी मंदिर में पूजा करने गई थी, इसी दौरान वारदात को अंजाम दिया गया।

विज्ञापन
A girl was kidnapped from near temple in Modinagar of Uttar Pradesh
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोदीनगर के एक मंदिर में मां के साथ पूजा करने आई युवती को कार सवार आरोपी अगवा कर ले गए। महिला ने शोर मचाया और कार के पीछे भी दौड़ीं, लेकिन वे हाथ नहीं आए। बाद में युवती की मां ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला मेरठ के परतापुर स्थित कॉलोनी की रहने वाली है।

विज्ञापन

महिला के मुताबिक, तीन दिन पहले वह 18 वर्षीय पुत्री के साथ मोदीनगर स्थित एक मंदिर में पूजा करने आई थी। इसी दौरान मंदिर के बाहर एक कार आकर रुकी और कार में सवार लोगों ने पुत्री को उठा लिया और उसे अगवा कर ले गए। उसने काफी शोर मचाया और पीछा किया, मगर आरोपी पकड़ में नहीं आए।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP Police Bharti : सिपाही भर्ती को लेकर जयंत ने सीएम योगी को लिखा पत्र, युवाओं के लिए रखी ये बड़ी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी ज्ञान प्रकाश राय का कहना है कि तहरीर के आधार पर बिनौली बस स्टैंड बड़ौत बागपत निवासी देवा उर्फ देवेश, परविंद्र, विनोद और कल्लू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: बल्लेबाजी करते हुए हार्ट अटैक: जवान बेटे की मौत से टूटा कहर, सदमे में पत्नी, पांच साल पहले हुई थी शादी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed