फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: A fraudster arrested in the name of getting a visa

गिरोह का पर्दाफाश, वीजा दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार, ऐसे देते थे वारदात को अंजाम

Sun, 29 Nov 2020 12:17 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 29 Nov 2020 12:17 PM IST
विज्ञापन
Meerut News: A fraudster arrested in the name of getting a visa
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

लोगों को विदेश भेजने के लिए वीजा दिलवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का साइबर सेल ने पर्दाफाश किया। इस दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया, जबकि एक महिला समेत दो साथी फरार हैं।

विज्ञापन


प्रेसवार्ता के दौरान एएसपी सिविल लाइन सूरज कुमार राय ने बताया कि शास्त्रीनगर निवासी एनआरआई सागर गर्ग ने 30 सितंबर को कुवैत जाने के लिए ऑनलाइन वीजा का आवेदन किया। जिसके बाद उन्हें मोहित नाम के एक व्यक्ति का फोन आया। मोहित ने बताया और वीजा दिलाने वाली कंपनी का कर्मचारी है। आरोप है कि वीजा दिलाने और 14 दिन सऊदी अरब में क्वारंटीन रहने की एवज में मोहित ने उनसे एक खाते में दो किस्तों में 61800 रुपये ट्रांसफर करा लिए।
विज्ञापन


काफी दिन बीतने के बाद भी वीजा न मिलने पर सागर ने कंपनी के नंबर पर फोन किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। जिसके बाद सागर ने मेडिकल थाने और साइबर सेल में शिकायत दर्ज की। जांच के बाद साइबर सेल ने बिश्वजीत पोल निवासी हिलपुकड़िया को हबरा जिला, पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया। जबकि उसके साथी सम्राट पोडडर और आई लियान लिन निवसी पश्चिम बंगाल फरार हो गए। आरोपी के पास से एक मोबाइल, एक हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं। उसके खाते को फ्रीज कर दिया गया है। जिसमें लगभग 20 हजार रुपये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भाजपा विधायक विक्रम सैनी के बिगड़े बोल, मुलायम सिंह को बताया आतंकी, वीडियो वायरल

ऐसे देते थे वारदात को अंजाम
आरोपी बिश्वजीत पोल ने बताया कि उसने सम्राट और उसकी पत्नी आई लियान लिन के साथ सिद्धि विनायक इवेंट्स प्राइवेट लिमिटेड नाम से कंपनी बनाकर ऑफिस खोल रखा है। यहां वीजा दिलाने वाली विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों के नाम से फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों को कम खर्चे पर वीजा दिलाने का लालच देकर ठग लेते हैं।

नहीं हो सकी कोई रिकवरी
प्रेसवार्ता में मौजूद रही सागर की पत्नी खुशबू ने बताया कि पुलिस ने पश्चिम बंगाल से आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस दौरान उनका काफी रुपया खर्च हुआ, लेकिन पुलिस कोई रिकवरी नहीं करा पाई है। जबकि 61800 रुपये का फ्रॉड हुआ था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed