फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A farmer committed suicide in Baghpat, family told reason

यूपी: किसान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने बताई वजह

Fri, 20 Apr 2018 11:38 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 20 Apr 2018 11:38 AM IST
विज्ञापन
A farmer committed suicide in Baghpat, family told reason
फाइल फोटो

बागपत में दोघट के दाहा गांव के जंगल में नलकूप पर संदिग्ध परिस्थितियों में किसान का शव फांसी पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों का कहना है कि किसान ने बैंक से लाखों रुपये कर्ज ले रखा है, जिसे वह चुका नहीं पा रहा था। इसी से परेशान होकर उसने आत्महत्या की है।

विज्ञापन


किसान देशराज (40) पुत्र बारू सिंह दाहा गांव का रहने वाला था। तहेरे भाई सोमपाल राणा ने बताया कि बुधवार सुबह 6 बजे देशराज घर से खेत में पानी चलाने के लिए गया था। एक घंटे बाद जब परिवार के लोग खेत में नलकूप पर पहुंचे तो देशराज का शव फांसी पर लटका हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा। 
विज्ञापन


पढ़ें : बेटी के उत्पीड़न से सदमे में आए पिता ने जहर खाकर दी जान
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं देशराज के भाई ने बताया कि वे दो भाई थे। उसके हिस्से में 20 बीघा जमीन आती है। देशराज के दो बेटे व दो बेटी हैं। चारों बच्चे पढ़ रहे हैं। किसान ने बैंक से लाखों रुपये कर्ज ले रखा है, जिसे वह चुका नहीं पा रहा था। इसी से परेशान होकर उसने आत्महत्या की है। नलकूप के कमरे में रखी सीढी के डंडे पर चादर से फंदा बनाकर फांसी लगाई है।

इस संबंध में दोघट एसओ चितवन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed