{"_id":"63d382cba0f2132e13035ef9","slug":"a-crook-escaped-after-open-handcuffed-from-the-police-case-filed-against-two-constables-2023-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पुलिस से हथकड़ी खुलवाकर फरार हुआ 15 हजार का इनामी बदमाश, दो सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पुलिस से हथकड़ी खुलवाकर फरार हुआ 15 हजार का इनामी बदमाश, दो सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Fri, 27 Jan 2023 01:22 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 27 Jan 2023 01:22 PM IST
सार
Meerut News : पुलिस से हथकड़ी खुलवाकर 15 हजार का इनामी बदमाश फरार हो गया है। वहीं एसएसपी के आदेश पर दो सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
हथकड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में पुलिस कस्टडी से 15 हजार का इनामी बदमाश मेडिकल के दौरान हथकड़ी खुलवा कर फरार हो गया। सिविल लाइन पुलिस ने गैंगस्टर के मुकदमे में वांछित चल रहे 15 हजार के इनामी अभिषेक ठाकुर को कचहरी के पास से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
आरोपी को गैंगस्टर कोर्ट में करना था पेश
सिविल लाइन थाने के दो सिपाही गुरुवार को अभिषेक ठाकुर का मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे थे। उसे गैंगस्टर कोर्ट में पेश करना था। यहां मेडिकल के दौरान अभिषेक ठाकुर ने हथकड़ी खुलवा ली और मौका पाकर वहां से फरार हो गया। सिपाहियों को जब इसका पता चला तो हड़कंप मच गया। दोनों सिपाही काफी देर तक मामले को छिपाए रहे। लेकिन इसके बाद उन्होंने अधिकारियों को जानकारी दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पुलिस चौकी के पास कत्ल: बचाने के लिए चिल्लाती रही महिला, दनादन चाकू से वार करते रहे बदमाश
विज्ञापन
दो सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज
उन्होंने प्रभारी निरीक्षक विशंभर दयाल को घटना के बारे में जानकारी दी। सूचना पाकर सिविल लाइन थाने की पुलिस जिला अस्पताल पहुंच गई। पूरा अस्पताल परिसर खंगालने के बाद पुलिस ने अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए। देर शाम दोनों सिपाहियों की बड़ी लापरवाही मानते हुए एसएसपी के आदेश पर उनके खिलाफ सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। हालांकि अभी तक फरार इनामी का कोई सुराग नहीं लग सका है।
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: बिजनौर में पलटी यात्रियों से भरी बस, मची चीख-पुकार, लहूलुहान हालत में मिली लाश