फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A criminal escaped from police custody in Bijnor of Uttar Pradesh

यूपी: हाथ से हथकड़ी खोलकर बदमाश फरार, पुलिस अधिकारियों में मचा हड़कंप, तलाश जारी

Sat, 12 Sep 2020 07:50 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 12 Sep 2020 07:50 PM IST
विज्ञापन
A criminal escaped from police custody in Bijnor of Uttar Pradesh
जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर में जिला अस्पताल से शनिवार को एक बदमाश हथकड़ी खोलकर फरार हो गया। पुलिस दो अन्य बदमाशों के साथ उसे भी कोरोना का परीक्षण कराने जिला अस्पताल लाई थी। बदमाश के फरार होने से हड़कंप मच गया। पुलिस की चार टीम फरार बदमाश को दबोचने के लिए लगाई गई हैं। 

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव लडापुरा निवासी इरशाद को पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ दबोचा था। उसका शस्त्र अधिनियम में चालान किया गया था। शनिवार को दिन में तीन बजे दो पुलिसकर्मी व दो होमगार्ड इरशाद व गांव जहानाबाद निवासी नागेंद्र व दारानगर गंज निवासी सीताराम की कोरोना की जांच कराने जिला अस्पताल पहुंचे थे। नागेंद्र का पुलिस ने अवैध तमंचे व सीताराम का अवैध शराब में चालान किया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जहरीली शराब का कहर... गांवों में पसरा मातम, बिखर गए सपने, नहीं जले चूल्हे, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


इरशाद जिला अस्पताल में अपनी पत्नी से बात कर रहा था इसी दौरान वह हथकड़ी खोलकर फरार हो गया। फरार इरशाद की पुलिस ने तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र, सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता, शहर कोतवाल राजेश सोलंकी जिला अस्पताल पहुंचे व फरार बदमाश के बारे में जानकारी ली।

एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र के मुताबिक, फरार बदमाश इरशाद की तलाश में पुलिस की चार टीम लगा दी गई है। बदमाश की खोज जारी है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed