{"_id":"5f5cc5278ebc3e663e2e4851","slug":"a-criminal-escaped-from-police-custody-in-bijnor-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: हाथ से हथकड़ी खोलकर बदमाश फरार, पुलिस अधिकारियों में मचा हड़कंप, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: हाथ से हथकड़ी खोलकर बदमाश फरार, पुलिस अधिकारियों में मचा हड़कंप, तलाश जारी
Sat, 12 Sep 2020 07:50 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 12 Sep 2020 07:50 PM IST
विज्ञापन
जानकारी देते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में जिला अस्पताल से शनिवार को एक बदमाश हथकड़ी खोलकर फरार हो गया। पुलिस दो अन्य बदमाशों के साथ उसे भी कोरोना का परीक्षण कराने जिला अस्पताल लाई थी। बदमाश के फरार होने से हड़कंप मच गया। पुलिस की चार टीम फरार बदमाश को दबोचने के लिए लगाई गई हैं।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव लडापुरा निवासी इरशाद को पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ दबोचा था। उसका शस्त्र अधिनियम में चालान किया गया था। शनिवार को दिन में तीन बजे दो पुलिसकर्मी व दो होमगार्ड इरशाद व गांव जहानाबाद निवासी नागेंद्र व दारानगर गंज निवासी सीताराम की कोरोना की जांच कराने जिला अस्पताल पहुंचे थे। नागेंद्र का पुलिस ने अवैध तमंचे व सीताराम का अवैध शराब में चालान किया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: जहरीली शराब का कहर... गांवों में पसरा मातम, बिखर गए सपने, नहीं जले चूल्हे, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
इरशाद जिला अस्पताल में अपनी पत्नी से बात कर रहा था इसी दौरान वह हथकड़ी खोलकर फरार हो गया। फरार इरशाद की पुलिस ने तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र, सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता, शहर कोतवाल राजेश सोलंकी जिला अस्पताल पहुंचे व फरार बदमाश के बारे में जानकारी ली।
एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र के मुताबिक, फरार बदमाश इरशाद की तलाश में पुलिस की चार टीम लगा दी गई है। बदमाश की खोज जारी है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/