फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A constable died in a road accident in Kithore of Meerut city

Meerut: हादसे में सिपाही की मौत, पुलिस महकमे में छाया मातम, बैंक अधिकारी बनने की तैयारी कर रहा था हरवेंद्र

Tue, 19 Dec 2023 09:06 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 19 Dec 2023 09:06 PM IST
सार

Meerut Accident News : मेरठ के किठौर में सड़क हादसे में एक सिपाही की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
A constable died in a road accident in Kithore of Meerut city
सिपाही का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मेरठ में किठौर-मवाना मार्ग पर मंगलवार शाम राधना ईंट भट्ठे के पास पिकअप गाड़ी की टक्कर लगने से बाइक सवार सिपाही हरवेंद्र पुत्र प्रकाश सिंह निवासी अमरोहा गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस दोनों वाहनों को थाने ले आई।

थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि अमरोहा के रजबपुर थानांतर्गत घरोट गांव निवासी हरवेंद्र सिंह (26) पुत्र प्रकाश सिंह यूपी पुलिस में सिपाही थे। वह हाथरस के सिंकदरा राव फायर स्टेशन में तैनात थे। छह दिन की छुट्टी लेकर वह घर गए हुए थे।

विज्ञापन

Trending Videos

मंगलवार को परिवार वालों से कहकर आए थे कि दोस्त के साथ कान की दवा लेने किठौर जा रहा हूं। लेकिन वह बाइक पर अकेले थे। शाम करीब 4:30 बजे किठौर-मवाना रोड पर राधना ईंट भट्ठे के पास सामने से आ रही पिकअप गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और हरवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने फोन पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और सिपाही को अस्पताल ले गई। वहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद शाम को रोते-बिलखते परिजन थाना पहुंचे। इंस्पेक्टर ने बताया कि हरवेंद्र 2021 बैच का सिपाही था। थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया की सिपाही अविवाहित था।

यह भी पढ़ें: Meerut: आखिर तीसरी मंजिल से क्यों कूदा BCA का छात्र? सामने आई सुसाइड की बड़ी वजह, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

विज्ञापन

बैंक अधिकारी बनने की तैयारी कर रहा था हरवेंद्र
हादसे की सूचना पर किठौर पहुंचे परिजनों ने बताया कि पांच भाई-बहनों में हरवेंद्र तीसरे नंबर का था। बड़े भाई सुमित और अमित और छोटा भाई सचिन व बहन रश्मि हैं। पिता खरखौदा थाने में होमगार्ड हैं। मां राजेश्वरी गृहणी हैं। परिजनों ने बताया कि हरवेंद्र नौकरी के साथ बैंक अधिकारी बनने की तैयारी भी कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: दिनदहाड़े महिला की हत्या: मायके में थी सोनी, बाइक सवार बदमाशों ने बीच रास्ते रोककर ताबड़तोड़ बरसाईं गोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed