फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: A child death in car accident at Meerut

यूपी: दरोगा की कार से टक्कर, हादसे में एक दिन के नवजात की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 12 Jul 2020 10:38 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 12 Jul 2020 10:38 AM IST
विज्ञापन
Meerut News: A child death in car accident at Meerut
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ में तेजगढ़ी चौराहे पर दरोगा की कार की टक्कर से एक दिन के नवजात की मौत हो गई। परिजनों के हंगामा करने पर आरोपी दरोगा मौके से भाग निकला। मौके पर मेडिकल पुलिस पहुंची। लेकिन मामला दरोगा से जुड़े होने पर कोई कार्रवाई नहीं की। 

विज्ञापन


थानाध्यक्ष मेडिकल कुलबीर सिंह के अनुसार डासना मसूरी गाजियाबाद निवासी चांद मोहम्मद की पत्नी ने शुक्रवार को गाजियाबाद में बच्चे को जन्म दिया था। नवजात की तबीयत खराब होने पर चांद मोहम्मद और परिजन उसे मेरठ में गढ़ रोड स्थित अस्पताल में भर्ती कराने के लिए स्विफ्ट कार से ला रहे थे। तेजगढ़ी चौराहे पर चांद मोहम्मद की कार में सामने से आ रही क्रेटा कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्विफ्ट कार में मौजूद नवजात की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


इस दौरान चांद मोहम्मद व उनके परिवार वालों ने क्रेटा गाड़ी को पकड़ लिया। क्रेटा गाड़ी में सवार व्यक्ति ने खुद को पुलिस में दरोगा और हापुड़ में एसओजी टीम में तैनात होना बताया। पीड़ित परिजनों के अनुसार दरोगा ने अपना नाम राजीव बालियान बताया। परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। वहीं मौके पर पहुंची मेडिकल की तेजगढ़ी चौकी पुलिस ने नवजात को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: सिपाही ने की पत्नी की गोली मारकर हत्या, खुद भी फांसी लगाकर की आत्महत्या

समझौता लिखवाने का दबाव
दरोगा से मामला जुड़ा होने पर पुलिस इस मामले में लीपापोती में जुटी है। परिवार का आरोप है कि पुलिस समझौते का दबाव बना रही है। रिपोर्ट दर्ज करना तो दूर, पुलिस मासूम की मौत हादसे में होना बताकर जबरन लिखवाना चाहती है कि हमें कोई कार्रवाई नहीं करानी है।

रौब दिखाया, मौत का पता चलते ही भागा
पीड़ित परिवार ने बताया कि दरोगा ने घटना होने पर रौब जमाने का प्रयास किया। जैसे ही उसे पता चला कि नवजात की मौत हो गई है तो दरोगा ने आईकार्ड दिखाने के साथ ही नाम और पोस्टिंग के बारे में बताया और भाग निकला। परिवार वाले चिल्लाते रहे। लेकिन उनकी किसी ने एक नहीं सुनी। मौके पर पहुंची मेडिकल थाना पुलिस ने भी कार्रवाई करने से हाथ खींच लिए।

मासूम की तबीयत पहले से ही खराब थी। दो गाड़ियों की आमने-सामने से टक्कर हुई है। इसी दौरान मासूम की मौत हुई है। मेडिकल थाना पुलिस को जांच के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। - संजीव देशवाल, सीओ सिविल लाइन 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed