{"_id":"5f59dd0cdc749f42da4431c0","slug":"a-child-death-during-to-conflict-of-two-sides-in-a-village-at-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: खेल के दौरान हुआ विवाद, पिटाई से घायल बच्चे की मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: खेल के दौरान हुआ विवाद, पिटाई से घायल बच्चे की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Thu, 10 Sep 2020 01:31 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 10 Sep 2020 01:31 PM IST
विज्ञापन
विलाप करते परिजन और साइड में बच्चे का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर जनपद के अफजलगढ़ में बुधवार की शाम छह बजे दो बच्चे एक साथ खेल रहे थे। इसी दौरान दोनों बच्चों के बीच झगड़ा हो गया। वहीं मौके पर पहुंचे दोनों के परिजनों ने एक बच्चे की पिटाई कर दी। पिटाई के बाद घायल बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
ये था पूरा मामला
गांव सीरवासुचन्द्र निवासी 13 वर्षीय अनिकेत पुत्र रामअवतार अपने पड़ोसी अमन पुत्र हरिसिंह के साथ खेल रहा था। खेलते समय दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसी बीच मौके पर पहुंचे अमन के पिता हरीसिंह व रामसिंह ने अनिकेत की पिटाई कर दी। पिटाई किए जाने के चलते अनिकेत को गुम चोट आई। परिजन गंभीर हालत में अनिकेत को इलाज के लिए धामपुर के निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने अनिकेत को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के पिता की ओर से थाने में तहरीर सौंप कर कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: जहरीली शराब पीने से तीन की मौत, बागपत के ग्रामीणों का दावा- 24 घंटे के भीतर गई पांच की जान, जांच शुरू
विज्ञापन
वहीं इस संबंध में कोतवाल राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भिजवा दिया गया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/