{"_id":"5a7819e24f1c1b8d268b85f9","slug":"a-car-with-a-high-speed-car-tree-death-of-a-young-man-many-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, एक युवक की मौत, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, एक युवक की मौत, कई घायल
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Mon, 05 Feb 2018 02:17 PM IST
विज्ञापन
पेड़ से टकराई कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेस्ट यूपी में मेरठ-पौड़ी हाईवे पर मसूरी गांव के पास गड्ढे के कारण तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने लोगों की मदद से कार की खिड़की तोड़कर घायलों को निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
बिजनौर के थाना कोतवाली क्षेत्र के गांव सियालू नंगला निवासी साजिद पुत्र अहमद गुरुग्राम के सेक्टर-5 में रहता है। वह एल्युमीनियम फिटिंग का काम करता है। साजिद के साथ उसका भतीजा दानिश, दोस्त ताजीम (18) पुत्र अकरम, मंडावर निवासी भांजा सलमान भी साथ काम करते है। वहीं एक दोस्त इस्तकार अहमद टैक्सी चलाता है।
विज्ञापन
पढ़ें : ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार कार, दो महिलाओं की मौत, ड्राइवर सहित पांच घायल
विज्ञापन
साजिद ने बताया कि रविवार को उसके गांव के दोस्त ताजीम (24) की शादी हुई। इसमें शामिल होने के लिए साजिद सभी दोस्तों के साथ शनिवार रात गुरुग्राम से इस्तकार की टैक्सी में अपने गांव आ रहे था। रात करीब ढाई बजे गांव मसूरी के नजदीक भट्ठे के पास सामने से अचानक ट्रक आ गया। इससे बचने के दौरान कार गड्ढे के कारण अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर के बाद साजिद, दानिश और सलमान कार से निकल गए, लेकिन ताजीम और इस्तकार कार में ही फंसे रह गए। सूचना पर यूपी-100 की गाड़ी मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मी सुनील कुमार, राज सिंह और इंद्रजीत ने कार की खिड़की तोड़कर किसी तरह दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक ताजीम की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से कसेरूबक्सर स्थित हॉस्पिटल में भर्ती कराया। पुलिस की सूचना पर ताजीम के परिजन थाने पहुंचे और बिना कार्रवाई के शव ले गए।
लोग रुके, देखा, चले गए
साजिद ने बताया कि टक्कर के बाद कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने अन्य वाहन सवारों से मदद के लिए गुहार लगाई। कुछ लोगों ने वाहन रोके भी, लेकिन वे बिना मदद किए चलते बने।
गड्ढे बन रहे मौत के कारण
मेरठ-पौड़ी हाईवे का हाल बेहाल है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हादसे का कारण बन रहे हैं। अक्सर बड़े वाहनों से बचने के चक्कर में बाइक सवार गिरकर घायल हो जाते हैं। इसके बाद भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/