फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A BPharma student returning after taking the exam was attacked.

Meerut News: परीक्षा देकर लौट रहे बीफार्मा के छात्र पर जानलेवा हमला

Sat, 13 Dec 2025 10:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 10:03 PM IST
विज्ञापन
A BPharma student returning after taking the exam was attacked.
सरधना। पोहल्ली में विश्वविद्यालय के पास मारपीट में छात्र घायल। परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। थाना क्षेत्र के मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव पोहल्ली स्थित महावीर यूनिवर्सिटी के बीफार्मा के छात्र पर जानलेवा हमला होने का मामला सामने आया है। यूनिवर्सिटी में अन्य कोर्स कर रहे कई छात्रों ने अपने साथियों के साथ मिलकर छात्र पर हमला किया। हमले में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे परिजनों ने मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

मुजफ्फरनगर के जौला गांव निवासी फरमान पुत्र अब्दुल गफ्फार ने शनिवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका बेटा जीशान महावीर यूनिवर्सिटी में बीफार्मा द्वितीय वर्ष का छात्र है। यूनिवर्सिटी में परीक्षा देने के बाद वह घर लौट रहा था। तभी पांच अन्य छात्रों और उनके साथियों ने बाइक और कार में सवार होकर आए और उसे रास्ते में रोक लिया। आरोपियों ने गाली-गलौज के साथ लोहे के पंच और तमंचे की बट से हमला किया। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे अन्य छात्र और ग्रामीणों को देख आरोपी धमकी देकर भाग गए। गंभीर हालत में छात्र को कंकरखेड़ा के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने छात्र के पिता की तहरीर के आधार पर पांच नामजद और कई अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed