{"_id":"62ebb3f242461f31db070fd6","slug":"a-boy-has-drowned-in-the-river-in-hastinapur-of-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: गंग नहर में डूबा किशोर, मां-बहन का रो-रोकर बुरा हाल, परिवार का लाडला है तुषार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा: गंग नहर में डूबा किशोर, मां-बहन का रो-रोकर बुरा हाल, परिवार का लाडला है तुषार
Thu, 04 Aug 2022 05:28 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 04 Aug 2022 05:28 PM IST
सार
एक किशोर के मध्य गंग नहर में डूबने से परिवार में कोहराम मचा है। किशोर दो भाई-बहनों में छोटा था। किशोर के माता-पिता और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
गंग नहर में डूबा किशोर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ जनपद के हस्तिनापुर में वन आरक्षित क्षेत्र से होकर गुजरने वाली मध्यगंग नहर पर नहाते वक्त एक 14 वर्षीय छात्र डूब गया। किशोर के डूबने की परिजनों को सूचना दी गई। वहीं सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
कस्बे की न्यू ब्लॉक कॉलोनी निवासी तुषार पुत्र पंकज अपने कुछ दोस्तों के साथ गुरुवार को वन आरक्षित क्षेत्र से होकर गुजरने वाली मध्य गंग नहर में नहाने के लिए गया हुआ था। तुषार ने मध्य गंग नहर के पुल से एक कपड़े को लेकर नहाने के लिए छलांग लगाई तो कपड़ा उसकी गर्दन पर लिपट गया। जिस कारण वह तैर नहीं सका और गंग नहर में डूब गया। वहीं उसके साथियों ने बचाने के काफी प्रयास किए लेकिन, पानी की अत्यधिक गहराई होने के कारण सभी प्रयास विफल हो गए।
विज्ञापन
इसके बाद राहगीरों और दोस्तों की मदद से मामले की सूचना परिजनों को दी गई। आनन-फानन परिजन मौके पर पहुंचे और थाना पुलिस को सूचना दी। थाना पुलिस की मदद से गंगा में डूबे छात्र की तलाश के लिए टीम बुलाई गई। वहीं टीम ने तुषार की काफी तलाश की। लेकिन दो घंटे बाद भी गंगा में डूबे किशोर का कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
उधर, कस्बे के सैकड़ों लोग खबर मिलते ही मध्य गंग नहर किनारे पहुंच गए। युवक दो-बहन भाइयों में छोटा भाई था। इकलौते पुत्र के गंगा में डूबने से माता-पिता और बहन का रो-रो कर बुरा हाल है।
यह भी पढ़ें: Exclusive: कैसे होगी सुरक्षा, स्टंटबाजों को पकड़ने गई पुलिस को मैजिक से खिंचवानी पड़ी जीप, तस्वीरें है गवाह
गंगा में डूबे युवक की तलाश में लगाई टीम
गंगा में डूबे किशोर की तलाश में पीएसी की एक टीम लगाई गई है। जो लगातार मध्य गंग नहर में किशोर की तलाश कर रही है। स्थानीय गोताखोर भी किशोर की तलाश में जुटे हुए हैं। पिछले करीब ढाई घंटे से किशोर की तलाश की जा रही है। लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लगा है।