फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A boy has drowned in the river in Hastinapur of Meerut

दर्दनाक हादसा: गंग नहर में डूबा किशोर, मां-बहन का रो-रोकर बुरा हाल, परिवार का लाडला है तुषार

Thu, 04 Aug 2022 05:28 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 04 Aug 2022 05:28 PM IST
सार

एक किशोर के मध्य गंग नहर में डूबने से परिवार में कोहराम मचा है। किशोर दो भाई-बहनों में छोटा था। किशोर के माता-पिता और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
A boy has drowned in the river in Hastinapur of Meerut
गंग नहर में डूबा किशोर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ जनपद के हस्तिनापुर में वन आरक्षित क्षेत्र से होकर गुजरने वाली मध्यगंग नहर पर नहाते वक्त एक 14 वर्षीय छात्र डूब गया। किशोर के डूबने की परिजनों को सूचना दी गई। वहीं सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


कस्बे की न्यू ब्लॉक कॉलोनी निवासी तुषार पुत्र पंकज अपने कुछ दोस्तों के साथ गुरुवार को वन आरक्षित क्षेत्र से होकर गुजरने वाली मध्य गंग नहर में नहाने के लिए गया हुआ था। तुषार ने मध्य गंग नहर के पुल से एक कपड़े को लेकर नहाने के लिए छलांग लगाई तो कपड़ा उसकी गर्दन पर लिपट गया। जिस कारण वह तैर नहीं सका और गंग नहर में डूब गया। वहीं उसके साथियों ने बचाने के काफी प्रयास किए लेकिन, पानी की अत्यधिक गहराई होने के कारण सभी प्रयास विफल हो गए।
विज्ञापन


इसके बाद राहगीरों और दोस्तों की मदद से मामले की सूचना परिजनों को दी गई। आनन-फानन परिजन मौके पर पहुंचे और थाना पुलिस को सूचना दी। थाना पुलिस की मदद से गंगा में डूबे छात्र की तलाश के लिए टीम बुलाई गई। वहीं टीम ने तुषार की काफी तलाश की। लेकिन दो घंटे बाद भी गंगा में डूबे किशोर का कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, कस्बे के सैकड़ों लोग खबर मिलते ही मध्य गंग नहर किनारे पहुंच गए। युवक दो-बहन भाइयों में छोटा भाई था। इकलौते पुत्र के गंगा में डूबने से माता-पिता और बहन का रो-रो कर बुरा हाल है।


यह भी पढ़ें: Exclusive: कैसे होगी सुरक्षा, स्टंटबाजों को पकड़ने गई पुलिस को मैजिक से खिंचवानी पड़ी जीप, तस्वीरें है गवाह

गंगा में डूबे युवक की तलाश में लगाई टीम
गंगा में डूबे किशोर की तलाश में पीएसी की एक टीम लगाई गई है। जो लगातार मध्य गंग नहर में किशोर की तलाश कर रही है। स्थानीय गोताखोर भी किशोर की तलाश में जुटे हुए हैं। पिछले करीब ढाई घंटे से किशोर की तलाश की जा रही है। लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed