{"_id":"5dfa73658ebc3e87c300b640","slug":"a-baby-child-dead-body-have-throw-in-litter-pile-at-baghpat-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक! कूड़े के ढेर में फेंक दी नवजात बिटिया, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक! कूड़े के ढेर में फेंक दी नवजात बिटिया, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
Thu, 19 Dec 2019 12:13 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 19 Dec 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
सूचना मिलने पर मौके पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में वार्ड 19 के आंगनबाड़ी केंद्र के पास बुधवार को नवजात बच्ची का शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। जांच की जा रही है कि नवजात को किसने कूड़े में फेंका है।
विज्ञापन
नगर के वार्ड संख्या 19 के सभासद अहसान ने बताया कि सुबह के समय खत्ता रोड के निकट स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के पास कूड़े के ढेर में नवजात बच्ची का शव पड़ा हुआ था। मोहल्ले के लोग मौके पर जमा हो गए। सभासद ने हेल्पलाइन पर पुलिस को कॉल की। महिला थाना और बागपत कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। एसआई का कहना था कि बच्ची के बारे में पता लगाया जा रहा है। आसपास के अस्पतालों का रिकॉर्ड भी खंगाला जाएगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी: बस की सीट के नीचे नवजात बच्ची को छुपाकर कलयुगी मां फरार
विज्ञापन
बता दें कि शहर में पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। अग्रवाल मंडी टटीरी में भी नवजात के शव को फेंके जाने का मामला सामने आया था। उस मामले में भी आरोपियों का पता नहीं चल सका था।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/