{"_id":"5ecea6618ebc3e85b54f8195","slug":"a-accused-arrested-after-firing-in-wedding-celebration-at-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह में हवाई फायरिंग करना पड़ा भारी, वीडियो वायरल, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी समारोह में हवाई फायरिंग करना पड़ा भारी, वीडियो वायरल, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Wed, 27 May 2020 11:12 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 27 May 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
हवाई फायरिंग
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में फिर से हवाई फायरिंग का एक मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
आरोपी युवक ने अवैध हथियार से शादी समारोह के दौरान दो राउंड फायरिंग करते हुए वीडियो बनवाया था। जांच में पता चला कि यह वीडियो मार्च महीने का है। फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने आरोपी की तलाश की।
विज्ञापन
छपरौली में टांडा चौकी प्रभारी एसआई गजेंद्र सिंह ने गांव छुड़ाना से एक तमंचा 315 बोर व दो कारतूस के साथ आरोपी को दबोचा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया। आरोपी रोमी उर्फ विनीत पुत्र नरेंद्र तुगाना गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: भीषण आग की तस्वीरें: गांव में 100 से ज्यादा घर जलकर राख, रोते-बिलखते रहे परिवार
एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव के अनुसार वायरल वीडियो थाना छपरौली क्षेत्र के तुगाना गांव का है। जिसमें एक युवक छत पर चढ़कर अवैध असलहे से फायरिंग कर रहा है। इस दौरान उसने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/