फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ‘जिंदगी’ की दौड़ हार गया जवान

‘जिंदगी’ की दौड़ हार गया जवान

Sun, 14 Dec 2014 05:30 AM IST
Meerut
Meerut Updated Sun, 14 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। ‘जिंदगी’ की दौड़ में शनिवार सुबह आर्मी का एक जवान हार गया। वह अपने साथियों के साथ दौड़ रहा था, तभी उसके सीने में दर्द उठा। सहपाठी उसे अस्पताल ले गए तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के डोडा निवासी मदन पाल सिंह (23) मवाना रोड स्थित 14 राजपूत रेजीमेंट में जवान था। शुक्रवार सुबह लगभग सात बजे मदन पाल अपने साथियों के साथ फील्ड में दौड़ लगा रहा था। तभी सीने में दर्द उठा और वह जमीन पर गिर पड़ा। अन्य जवानों ने उसे उठाया और अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद आनन-फानन में जवान को अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से मीमो थाने पहुंचा तो सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आर्मी प्रक्रिया के बाद अपने कागजात तैयार कराए। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया और शव आर्मी अफसरों को सौंपा। आर्मी अधिकारियों ने शव को उसके गांव जम्मू कश्मीर भेज दिया। रेजीमेंट के अधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि मदन पाल बहुत बहादुर था। उसने चार साल के कैरियर में अधिकारियों का मन मोह लिया था। उसके सीने में अचानक दर्द कैसे हुआ और देखते-देखते जान चली गई। दौड़ते समय कैसे अटैक पड़ा, इसकी जांच जरूरी है। इंस्पेक्टर सदर गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मीमो आने पर तीन पुलिसकर्मी मौके पर भेजे थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed