{"_id":"52-46239","slug":"Meerut-46239-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीओ की डग्गामारी अभियान की खोली पोल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीओ की डग्गामारी अभियान की खोली पोल
Meerut
Updated Tue, 27 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। शासन के आदेश पर डग्गामार वाहनों के खिलाफ चल रही संभागीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) की मुहिम की पोल रोडवेज ने खोल दी है। रोडवेज ने मेरठ-गढ़ मार्ग पर लगातार चल रहे डग्गामार वाहनों की नंबर सहित सूची आरटीओ को भेजी है।
शासन के आदेश पर आरटीओ गत सात नवंबर से 30 नवंबर तक डग्गामार वाहनों पर शिकंजा कसने का अभियान चला रहा है। आरटीओ के अनुसार से 400 से ज्यादा डग्गामार वाहनों का चालान किया गया है और 250 से ज्यादा को सीज किया गया है। लेकिन रोडवेज इसे महज कागजी बता रहा है। रोडवेज ने मेरठ-गढ़ मार्ग स्थित राधा गोविंद इंजीनियरिंग कालेज के सामने टीम लगाकर वहां से गुजरने वाले डग्गामार वाहनों की गिनती कराई। आरएम संदीप लाहा ने बताया कि सुबह छह बजे से लेकर शाम सात बजे तक 13 घंटे में 41 डग्गामार बस और 43 जीप वहां से गुजरी। इन सभी वाहनों की नंबर सहित सूची आरटीओ को भेजी गई है। उन्होंने बताया कि अवैध रूप से चल रहे वाहनों की वजह से रोडवेज को रोजाना 10 लाख से ज्यादा का घाटा हो रहा है।