फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   94 criminals will become goons in Lisadigate, gangsters will also be engaged

मेरठ: लिसाड़ीगेट में 94 अपराधी बनेंगे गुंडा, गैंगस्टर भी लगेगी

Sun, 26 Dec 2021 01:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 26 Dec 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
94 criminals will become goons in Lisadigate, gangsters will also be engaged
meerut police - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के लिसाड़ीगेट से लापता 94 अपराधियों की कुंडली खंगालने के बाद अब पुलिस ने कार्रवाई की तैयारी कर दी है। उन्हें गुंडा बनाया जाएगा और गैंगस्टर भी लगाई जाएगी। पुलिस ने उनका पुराना आपराधिक इतिहास खंगाला है। पुलिस का कहना है कि लिसाड़ीगेट के बदमाश दूसरे जिलों में भी अपराध करने के लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


एसएसपी प्रभाकर चौधरी के निर्देश पर 19 दिसंबर को पुलिस ने 17 टीमें बनाई थी। पुलिस ने 347 अपराधियों का सत्यापन किया था। इनमें 94 अपराधी घर से गायब थे। पुलिस ने ऐसे अपराधियों की कुंडली खंगालनी शुरू कर दी है। सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने बताया कि लापता अपराधियों पर दर्ज मुकदमे की जानकारी मिली है।
विज्ञापन


इसके बाद लिसाड़ीगेट पुलिस इन अपराधियों पर गुंडा एक्ट और गैंगस्टर की कार्रवाई की तैयारी में जुटी है। सीओ ने बताया कि जांच में सामने आया कि लापता अपराधियों में हिस्ट्रीशीटर, डकैती, लुटेरे, वाहन चोर, चेन स्नेचर और हत्या करने वाले शामिल हैं। एसएसपी प्रभाकर चौधरी का कहना है कि अपराधियों की फाइल तैयार कर कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed