फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गर्मी बढ़ते ही शहर में बढ़ी पेयजल की किल्लत

गर्मी बढ़ते ही शहर में बढ़ी पेयजल की किल्लत

Mon, 08 Apr 2019 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
गर्मी बढ़ते ही शहर में बढ़ी पेयजल की किल्लत
कई इलाकों में नहीं मिल रहा लोगों को पीने का पानी
विज्ञापन

ब्रह्मपुरी, लिसाड़ी गेट, इंदिरा चौक और कंकरखेड़ा में परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। तापमान चढ़ते ही शहर में पेयजल का संकट गहराना शुरू हो गया है। शहर के कई इलाकों में लोगों को पीने का पानी भी नहीं मिल पा रहा है। लिसाड़ी गेट, इंदिरा चौक, कंकरखेड़ा और ब्रह्मपुरी इलाके में जहां पानी की आपूर्ति में परेशानी हो रही है तो कहीं-कहीं दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। लोगों ने नगर निगम के अधिकारियों से निर्बाध आपूर्ति करने की मांग की है।
खुशहाल नगर लिसाड़ी रोड निवासी सुमेरा याकूब का कहना है कि उनके इलाके में करीब 7-8 महीने से पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। बताया गया कि करीब 3-4 महीने पहले ही यहां पानी की नई लाइन डाली गई। लेकिन वह शोपीस बनी है और उसमें पानी ही छोड़ा गया। इस संबंध में स्थानीय लोगों द्वारा कई बार नगर निगम में शिकायत की जा चुकी है। लेकिन अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। अगले माह से रमजान शुरू होने जा रहे हैं। ऐसे में यदि पेयजल आपूर्ति नहीं हुई तो काफी परेशानी होगी।
विज्ञापन

वहीं, कंकरखेड़ा के अशोकपुरी में लोग पानी को तरस रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि गर्मी काफी गई है। लेकिन काफी समय से यहां पेयजल आपूर्ति बाधित है। स्थानीय पार्षद और नगर निगम के अधिकारियों को लोगों की परेशानी से कोई मतलब नहीं रह गया है। उधर, नगर निगम के वार्ड नंबर 48 के तहत शाहपुर जदी इंदिरा गांधी चौक के पास भी पानी की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्रवासियों को पीने के पानी की समस्या का सामना करना पड़ा है। इस संबंध में सपा नेता अफजाल सैफी ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर लाइन ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां हो रहा पानी बर्बाद
मेरठ। कैंट हॉस्पिटल के बराबर में सार्वजनिक शौचालय के ऊपर वाटर टैंक टूटा है। लेकिन इसे बदला नहीं गया है। जिससे रोजाना काफी पानी बर्बाद हो रहा है। आसपास के लोगों ने शिकायत में कहा कि कैंट बोर्ड के अधिकारी इस पर तुरंत ध्यान देकर इसे ठीक कराएं।

नगर निगम कर रहा भेदभाव
मेरठ। सिविल लाइन क्षेत्र के लोगों ने नगर निगम और जिला मलेरिया विभाग पर भेदभाव करने का आरोप लगाया है। सिविल लाइन निवासी जगदीश पांडे ने शिकायत में कहा है कि नगर निगम के कर्मचारी केवल दो तीन अधिकारियों के आवासों के आसपास ही फॉगिंग करते हैं, जबकि मच्छरों की समस्या तो पूरे सिविल लाइन क्षेत्र में है। पूरे इलाके में फॉगिंग क्यों नहीं की जाती है। पांडे ने सवाल किया है कि निगम के अधिकारी लोगों के साथ ये मजाक क्यों कर रहे हैं। उन्होंने नगरायुक्त और जिलाधिकारी से पूरे इलाके में फॉगिंग कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed