{"_id":"5c6334d0bdec225fe96d738b","slug":"91550005456-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाटिका से दिखाई नारी सशक्तिकरण की तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाटिका से दिखाई नारी सशक्तिकरण की तस्वीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएएस कॉलेज में रंगारंग कार्यक्रमों से हुआ युवा महोत्सव का समापन
मेरठ। एनएएस कॉलेज की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक परिषद के तत्वावधान में चल रहे युवा महोत्सव में पांच दिवसीय कार्यक्रमों का मंगलवार को समापन हो गया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुति से समा बांध दिया। ग्रुप डांस, गीत, गजल की शानदार प्रस्तुति से सभी मंत्रमुग्ध हो गए। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध समिति सचिव अमित शर्मा, प्राचार्य डॉ. वीपी राकेश, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक परिषद के सदस्यों डॉ. नवीन गुप्ता एवं डॉ. एसके घई ने किया।
छात्रा हिमानी ने सत्यम शिवम सुंदरम नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। छात्र तेजवीर ने शिव तांडव पर आधारित नृत्य नाटिका की प्रस्तुति से सभी को भाव विभोर कर दिया। छात्रा हनी ने लघु हास्य नाटिका, करवाचौथ का व्रत की प्रस्तुति देकर मनोरंजन किया। एनसीसी के छात्र-छात्राओं ने ग्रुप डांस भारत मां कहें की तेरा जैसा लाल हो पेश किया। तीन चरणों में प्रस्तुत नारी सशक्तीकरण नृत्य नाटिका के माध्यम से नारी का देवी स्वरूप, स्त्रियों की सोचनीय दशा और उनके उत्थान मुझे पंख मिले हैं की प्रस्तुति पर तालियों का शोर सुनाई देने लगा। छात्र राघव ने अपना मैशप की प्रस्तुति दी। पवनेश गौड़ ने सावन जो आग लगाए और सोपी तथा शिल्पी ने डोला रे डोला सुनाकर खूब वाहवाही बटोरी। जितिन शर्मा ने होठों से छू लो तुम, मेरे गीत अमर गीत सुनाया। अमन दीप सिंघल, काजल, अक्षि, मंशिका, विकास, यशिका, मोहित, आकाश आदि ने भी प्रस्तुतियां दी।
इनका रहा प्रमुख सहयोग
कार्यक्रम में डॉ. देवेश शर्मा, डॉ. रचना पाठक, डॉ. सुचित्रा, डॉ. विवेक, डॉ. संजीव महाजन, डॉ. स्मिता, डॉ. अनु कुमारी, डॉ. मोनी, डॉ. विरेश, डॉ. दीपिका, डॉ. राजीव, डॉ. देवेश टंडन, डॉ. अजेंद्र शर्मा, अशोक कुमार का सहयोग रहा। मंच संचालन बीएससी की प्रीति एवं बीए की छात्रा प्रिया ने किया।