फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Tue, 14 Aug 2018 02:52 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

मेरठ। प्रदेश में महिलाओं पर हो रहे निरंतर उत्पीड़न एवं बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ सोमवार को कांग्रेस की जिला व महानगर इकाई के बैनर तले पार्टी कार्यकर्ताओं ने चौ.चरण सिंह पार्क कमिश्नरी पर धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मोहम्मद यूसुफ कुरैशी ने कहा कि पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश की योगी सरकार के खिलाफ प्रदेश के हर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया गया। गो-रक्षा के नाम पर अराजक तत्वों द्वारा निर्दोष लोगों के साथ मारपीट एवं लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। जिलाध्यक्ष विनोद मोघा ने हाल ही में देवरिया के बालिका संरक्षण गृह में बालिकाओं के शारीरिक शोषण पर चिंता व्यक्त करते हुए आरोप लगाया कि संरक्षण गृह की संचालिका को प्रदेश सरकार का संरक्षण प्राप्त है और देवरिया के इस शोषण कांड में कार्रवाई का दिखावा किया जा रहा है। महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा किशनी ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि सरकार की ढ़िलाई के कारण प्रदेश में कानून व्यवस्था निरंतर बिगड़ती जा रही है। प्रदेश के राज्यपाल के नाम जिला प्रशासन को सौंपा। हरिकिशन आंबेडकर, तेजपाल सिंह, राजेंद्र जाटव, चौधरी यशपाल सिंह, सलीमुद्दीन शाह, अनस, युगांश राणा, शबी खान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed