{"_id":"5a0cb1844f1c1bce408b6fa9","slug":"91510781316-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों पर कोहरे का कहर जारी, घंटो लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों पर कोहरे का कहर जारी, घंटो लेट
Updated Thu, 16 Nov 2017 02:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। कोहरे के कारण गोल्डन टेंपल और जनशताब्दी एक्सप्रेस जैसी वीआईपी ट्रेनों भी लेट हो रही हैं। बुधवार को नौचंदी एक्सप्रेस 10 घंटे की देरी से और संगम एक्सप्रेस 7 घंटे लेट सिटी स्टेशन पहुंची। इसके अलावा करीब आधा दर्जन ट्रेनें निर्धारित समय से लेट पहुंची। लिंक और सुपर एक्सप्रेस को रद करना पड़ा।
कोहरे ने ट्रेनों की चाल बिगाड़ दी है। वहीं रेलवे द्वारा लिए जाने वाले ब्लाक से मुसीबत दोगुनी हो गई है। बुधवार को भी दिल्ली-मेरठ-सहारनपुर सेक्शन पर ट्रेनों का आवागमन बाधित रहा। करीब 10 घंटे देरी से पहुंची नौचंदी एक्सप्रेस की लिंक को सहारनपुर नहीं भेजा जा सका। इसे सिटी स्टेशन पर ही रद कर दिया गया। संगम एक्सप्रेस भी सात घंटे की देरी से पहुंची। जालंधर से दिल्ली जाने वाली सुपर एक्सप्रेस भी सात घंटे देरी से पहुंची, जबकि दिल्ली से जालंधर जाने वाली सुपर एक्सप्रेस को रद कर दिया गया। वहीं वीआईपी मानी जाने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस और गोल्डन टेंपल भी दो से तीन घंटे लेट चल रही है। ट्रेनों की लेटलतीफी और रद्दीकरण के चलते यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।