{"_id":"59c032544f1c1bb4688b55fa","slug":"91505768020-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्या को लेकर दिव्यांग डीएम कार्यालय पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्या को लेकर दिव्यांग डीएम कार्यालय पहुंचे
Updated Tue, 19 Sep 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समस्या के समाधान की मांग की
मेरठ। समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर दिव्यांग सोमवार को डीएम कार्यालय पहुंचे। दिव्यांग संगठन के रियासत अली ने बताया कि कुछ प्रतिनिधि दिव्यांगों को सम्मान की नजर से देखते हैं, लेकिन कुछ उन्हें गुमराह भी करते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में 50 से 70 प्रतिशत दिव्यांग बेरोजगार हैं, जो अपने परिवार पर निर्भर हैं, लेकिन शासन प्रशासन और जनप्रतिनिधि दिव्यांगों की बदहाली की तरफ कोई ध्यान नहीं देते। उन्होंने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम एक पत्र जिला प्रशासन को देते हुए मांग की है कि दिव्यांगों की आर्थिक समस्या का निराकरण कराएं। इस दौरान जितेंद्र त्यागी, सुहैल आलम, सुनील कनौजिया, पप्पू, महेश बाबा आदि मौजूद रहे।