{"_id":"597a58414f1c1bf42c8b4670","slug":"91501190209-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम की बहन बताकर जेल में पहुंची महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम की बहन बताकर जेल में पहुंची महिला
Updated Fri, 28 Jul 2017 02:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। मुख्यमंत्री की बहन बताकर एक महिला जिला जेल में बंदी से मुलाकात करने पहुंच गई। वरिष्ठ जेल अधीक्षक को शक हुआ तो उन्होंने जांच कराई। हालांकि जेल प्रशासन ने महिला की नियमानुसार ही मुलाकात कराई और फिर जाने भी दिया।
पुलिस के मुताबिक बागपत की एक महिला और एक युवक बृहस्पतिवार को जेल में अजय नाम के एक बंदी से मुलाकात करने गए थे। उनके पहुंचने से पहले एक व्यक्ति ने खुद को सांसद बताकर वरिष्ठ जेल अधीक्षक को कॉल की और दो युवकों की मुलाकात कराने की बात कही। जेल में मुलाकात करने आए इस युवक ने जेल अधीक्षक को जेल के बाहर से कॉल कर कहा कि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी की बहन उत्तराखंड से अपने एक परिचित बंदी से मुलाकात करने आई हैं। जल्दी ही उनको वापस जाना है।
लेकिन निकले बागपत के
जेल अधीक्षक को इस पर शक हुआ तो उन्होंने दोनों की आईडी लेकर जांच कराई। जिसमें दोनों बागपत के निवासी निकले। पोल खुली तो दोनों माफी मांगने लगे। वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने दोनों की बंदी से नियमानुसार ही मुलाकात कराई और फिर उनको चेतावनी देकर छोड़ दिया। इस मामले की थाने पर भी कोई शिकायत नहीं की गई। - सांसद बताकर एक युवक ने जेल अधीक्षक को की कॉल