फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   9-carat gold now dominates the market, also available as a gift

Meerut News: बाजार में अब छाया 9 कैरेट सोना, उपहार में भी आया

Tue, 14 Oct 2025 03:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 03:14 AM IST
विज्ञापन
9-carat gold now dominates the market, also available as a gift
मेरठ। सोने की महंगाई के बीच शहर के लोगों का सोने के प्रति लुभाव और अधिक बढ़ गया है। अब आभूषण में 9 कैरेट, 14 कैरेट, 18 कैरेट की मांग बढ़ी है। इसके अलावा इस दीपावली 9 कैरेट के सोने की परत चढ़ाकर लक्ष्मी गणेश जी की मूर्ति उपहार में दी जा रही हैं। 22 कैरेट की वेटिंग हैं। इसके बाद भी डिमांड आ रही है। ऐसे में महंगाई बाद भी सोना एक बार फिर दीपावली पर अपने शीर्ष स्थान पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

यूनाइटेड ज्वैलर्स एंड मैन्युफैक्चरर्स फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ. संजीव अग्रवाल ने बताया कि स्वर्ण आभूषणों के बढ़ते भाव के चलते जो ग्राहक अब 22 कैरेट सोना नहीं खरीद सकते उनके बीच अब 9 कैरेट, 14 कैरेट और 18 कैरेट के आभूषणों की अचानक मांग बढ़ गई है। सोना 130,000 प्रति 10 ग्राम के ऐतिहासिक उच्च स्तर को छू रहा है। उन्होंने बताया कि इसके पीछे वैश्विक अनिश्चिता, रुपया लगातार डॉलर के मुकाबले कमजोर हो रहा है और अंतर्राष्ट्रीय अस्थिरता यह भी सोने के भाव को प्रभावित कर रही हैं।
विज्ञापन

इंडियन बुलियन ट्रेड कॉरपोरेशन के निदेशक आशुतोष अग्रवाल ने कहा खो जाए तो बड़ा गम नहीं, पर सोने से कम नहीं। यही 9 कैरेट की खास बात है। 24 कैरेट सोने की कीमत जहां अत्यधिक ऊंचाई पर पहुंच गई हैं। ऐसे में मध्यम परिवार आर्थिक रूप से सक्षम नहीं है कि वह सोना खरीद पाए। ऐसे में कंपनियों ने भी 9 कैरेट का सोना बाजार में उतार दिया है। अब शहर में दुकानों में यह सोना भी बिक रहा है। 9 कैरेट आभूषणों को हॉल मार्किंग दी जा रही है। 9 कैरेट में लगभग 37.5 प्रतिशत सोना होता है। बाकी मिश्रित धातु चांदी और तांबा होता है। अगर 24 कैरेट सोने की कीमत 1,30,000 प्रति 10 ग्राम है तो 9 कैरेट की कीमत लगभग बनाई सहित 57,000 से 60,000 होगी। इसमें 3 प्रतिशत जीएसटी अतिरिक्त लगेगा। यूनाइटेड ज्वेलर्स एंड मैन्यूफेक्चर्स फेडरेशन के सचिव पुनीत वर्मा ने बताया कि 9 कैरेट सोने में आधुनिक डिज़ाइन स्मार्ट तरीके से उभर कर आते हैं। इससे नवाचार की गुंजाइश बनती है। हॉल मार्किंग से लोगों का विश्वास भी सोने के प्रति बना रहता है। इस बार खास बात है कि इस दीपावली 9 कैरेट गोल्ड के उपहार भी दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सोना महंगा होने के बाद भी हुआ सस्ता
- गोल्ड प्राइज विश्लेषक संदीप सिंघल ने बताया कि उनकी टीम के द्वारा रिसर्च के बाद सामने आया है कि सोने की महंगाई के बाद लोगों का रुझान सोने के प्रति बहुत अधिक बढ़ गया है। अब सोने की डिमांड और अधिक बढ़ गई है। पहली बार दीपावली उपहार में सोने की परत लगे उपहार दिए जा रहे हैं। उपहार में सोना तो दिया जा रहा है लेकिन वह 24 कैरेट नहीं 9 कैरेट है। महंगाई के कारण 9 कैरेट भी इस दीपावली सभी के लिए आकर्षण बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed