फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   897 employees voted for strike

Meerut News: 897 कर्मचारियों ने हड़ताल के लिए किया मतदान

Thu, 23 Nov 2023 02:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 02:25 AM IST
विज्ञापन
897 employees voted for strike
मेरठ। केंद्रीय एवं राज्य कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली नहीं होने पर हड़ताल पर जाने या नहीं जाने को लेकर कर्मचारियों द्वारा कराए गए दो दिवसीय मतदान में 99.5 प्रतिशत कर्मचारियों ने हड़ताल के पक्ष में मतदान किया है।
विज्ञापन

रेलवे कर्मचारियों के संगठन राष्ट्रीय रेलवे मजदूर संघ (एनआएमयू) के आह्वान पर केंद्रीय व राज्य कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर दस अगस्त को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली हुई थी। इसमें की गई घोषणा के अनुसार 21 व 22 नवंबर को कर्मचारियों से पुरानी पेंशन बहाली नहीं होने पर हड़ताल पर जाने या नहीं जाने के लिए कर्मचारियों से मतदान कराना था।
विज्ञापन

एनआएमयू मेरठ शाखा द्वारा शाखा अध्यक्ष विजयकांत शर्मा और सचिव सुभाष शर्मा के निर्देशन में गुलधर, मोदीनगर, मेरठ नगर, मेरठ कैंट, सकौती, मुजफ्फरनगर, देवबंद, नागल में मतदान केंद्र बनाए गए थे। दोनों दिन सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान हुआ। सचिव सुभाष शर्मा ने बताया कि बुधवार देर शाम को मतगणना की गई। 1147 कर्मचारियों में से 901 कर्मचारियों ने वोटिंग में भाग लिया। इनमें से 897 कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने के पक्ष में मतदान किया। केवल दो कर्मचारियों ने हड़ताल का विरोध किया, जबकि दो वोट निरस्त हुए। इस दौरान राजीव, अनुज, वरुण, अजय, श्रीओम, रविंदर, हरेंद्र, इकबाल, विपिन, रंजीत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed