{"_id":"6125598a8ebc3e7a224b615a","slug":"85-thousand-passangers-travel-on-rakshabandhan-meerut-news-mrt5531959148","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सीएम योगी ने दी थी मुफ्त सफर की सौगात, 85 हजार महिला यात्रियों ने उठाया लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सीएम योगी ने दी थी मुफ्त सफर की सौगात, 85 हजार महिला यात्रियों ने उठाया लाभ
Wed, 25 Aug 2021 02:14 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 02:14 PM IST
सार
सरकार ने हर साल की भांति रक्षाबंधन के मौके पर इस बार भी महिला यात्रियों को रोडवेज बसों में मुफ्त सफर की सौगात दी थी। इसके चलते 85 हजार महिला यात्रियों ने 54 लाख 86 हजार 720 रुपये का मुफ्त सफर का लाभ उठाया।
विज्ञापन
रोडवेज बस में यात्रा करती महिलाएं।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश सरकार द्वारा रक्षाबंधन पर दी गई रोडवेज बसों में मुफ्त सफर की सौगात का लाभ करीब 85 हजार महिला यात्रियों ने उठाया। यह पिछले साल की तुलना में डेढ़ गुणा से ज्यादा है। इससे रोडवेज को भी करीब 55 लाख रुपये की आय हुई है।
विज्ञापन
सरकार ने हर साल की भांति रक्षाबंधन के मौके पर इस बार भी महिला यात्रियों को रोडवेज बसों में मुफ्त सफर की सौगात दी थी। इसके चलते मेरठ रीजन के मेरठ, गढ़, भैंसाली, सोहराबगेट और बड़ौत डिपो की बसों में करीब 85 हजार महिला यात्रियों ने 54 लाख 86 हजार 720 रुपये का मुफ्त सफर का लाभ उठाया। इन महिला यात्रियों को रोडवेज ने जीरो मूल्य का टिकट दिया।
विज्ञापन
सरकार इन सभी महिला यात्रियों के सफर पर खर्च हुए किराये की भरपाई रोडवेज को करेगी। गत वर्ष 56 हजार 591 महिला यात्रियों ने ही मुफ्त सफर किया था। वर्ष 2019 में मेरठ रीजन की बसों में रिकॉर्ड सवा लाख महिला यात्रियों ने सफर का रिकॉर्ड बनाया था, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था।
विज्ञापन
आरएम के.के शर्मा ने बताया कि विभाग ने रक्षाबंधन अभियान में 475 बसों का बेड़ा उतारकर महिला यात्रियों को उनके गंतव्य तक सफलतापूर्वक पहुंचाने का काम किया है।