{"_id":"617b0bd08f88f869a02ba4b8","slug":"85-lakh-in-disputepartner-killed-rahul-mawana-news-mrt5627102135","type":"story","status":"publish","title_hn":"मर्डर की खौफनाक कहानी: 85 लाख रुपये के विवाद में राहुल की हत्या, सगा भाई समेत तीन हिरासत में, पूछताछ जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मर्डर की खौफनाक कहानी: 85 लाख रुपये के विवाद में राहुल की हत्या, सगा भाई समेत तीन हिरासत में, पूछताछ जारी
Fri, 29 Oct 2021 05:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 05:57 PM IST
सार
मेरठ में 85 लाख रुपये के लिए पार्टनर ने राहुल की हत्या कर डाली। पुलिस ने इस मामले में पार्टनर और सगे भाई व एक महिला को हिरासत में लिया है। तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में मवाना के गांव कुड़ी कमालपुर निवासी राहुल वर्मा की हत्या 85 लाख रुपये के विवाद में पार्टनर ने की थी। पुलिस पार्टनर, सगे भाई व एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं गुरुवार को मृतक के पिता ने पार्टनर के खिलाफ हत्या की तहरीर दी थी।
विज्ञापन
मवाना कोतवाली के गांव कुड़ी कमालपुर निवासी राहुल वर्मा (28 वर्ष) सोमवार शाम घर से साइकिल पर मवाना आया था। मंगलवार सुबह उसका शव गांव के नजदीक सड़क किनारे पड़ा मिला। उसकी हत्या गला घोंटकर की गई थी। राहुल के शरीर पर मिले निशान बता रहे थे कि उसने हत्यारों से अंतिम सांस तक दो-दो हाथ कर अपने आप को बचाने का प्रयास किया था। बदमाशों ने राहुल के शव को जलाने का भी प्रयास किया था।
विज्ञापन
गुरुवार को मृतक राहुल वर्मा के पिता नरेश ने लव गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि राहुल आरोपी लव गुप्ता के साथ पार्टनरशिप में फाइनेंस का काम करता था। दोनों के बीच रुपयों के लेन-देन को लेकर दो माह से विवाद चल रहा था। 25 अक्तूबर को राहुल आरोपी के पास जाने की बात कहकर घर से निकला था। पिता का आरोप है कि आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर राहुल के रुपये हड़पने की नीयत से हत्या कर दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: हस्तिनापुर: राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने बुलेट से किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा, नष्ट हुई फसल का दिलाएंगे मुआवजा
वहीं गुरुवार शाम पुलिस ने नामजद आरोपी लव गुप्ता और मृतक के सगे भाई व एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की। एसपी देहात केशव कुमार भी थाने पहुंचे और हिरासत में लिए गए तीनों लोगों से पूछताछ की।
यह भी पढ़ें: कबाड़ियों पर शिकंजा: सोतीगंज में विरोध के बीच आदिल के घर कुर्की की कार्यवाही, भारी पुलिस बल रहा तैनात
सीओ उदय प्रताप सिंह का कहना है कि मृतक के दोस्त एवं पार्टनर नामजद आरोपी लव गुप्ता, मृतक के सगे भाई और एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पता चला कि रुपयों के कारण राहुल वर्मा की हत्या की गई। नानी ने जमीन मृतक की मां के नाम की थी। जिसका लगभग 85 लाख रुपया था। जल्द ही मामले का पूरी तरह से खुलासा कर दिया जाएगा। हिरासत में लिए गए तीनों आरोपियों से अभी पूछताछ जारी है।