फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा में डुबकी लगाई

सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा में डुबकी लगाई

Sun, 19 May 2019 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा में डुबकी लगाई
सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा में डुबकी लगाई
विज्ञापन

हस्तिनापुर। बुद्ध पूर्णिमा और वैशाख पूर्णिमा के अवसर पर शनिवार को क्षेत्र के ऐतिहासिक मखदूमपुर गंगा घाट पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। शनिवार सुबह से ही गंगा घाट पर श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया। यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।
वैशाख पूर्णिमा के दिन गंगा में डुबकी लगाने का अधिक महत्व होता है। इस दिन गंगा में स्नान करने से मोक्ष प्राप्ति होती है। वैशाख में पड़ने वाली पूर्णिमा का अलग महत्व है। इसलिए दूरदराज से आए लोग गंगा में स्नान कर धर्म लाभ अर्जित करते हैं। शनिवार को सैकड़ों श्रद्धालुओं ने क्षेत्र के ऐतिहासिक गंगा घाट मखदूमपुर और बधवा खेड़ी के समीप गंगा घाट पर गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और गंगा मां की पूजा-अर्चना कर धर्म लाभ अर्जित किया। मखदुमपुर गंगा घाट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जमा होने लगी। इस अवसर पर गंगा दर्शन करने के लिए लोग बहुत दूर-दूर से आए। बुद्ध पूर्णिमा को भगवान गौतम बुद्ध की जयंती के रूप में मनाया। आज के ही दिन ही भगवान बुद्ध का जन्म और उन्हें बोध ज्ञान हुआ था। इसलिए बौद्ध धर्मावलंबियों के लिए भी बुद्ध पूर्णिमा का दिन विशेष होता है। बुद्ध पूर्णिमा को वैशाख पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। माना जाता है कि भगवान बुद्ध विष्णु के 9वें अवतार थे। कई सालों तक बोधगया में बोधि वृक्ष के नीचे तपस्या कर उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई। यह दिन पूरी सृष्टि के लिए खास दिन बन गया।
विज्ञापन

वैशाख पूर्णिमा पर लाखो लोग गंगा का स्नान करते हैं। तारापुर स्थित सागर कुटी के महंत श्री सागर गिरी ने कहा कि इस दिन गरीबों को खाना खिलाना चाहिए और कपडे़ बांटने चाहिए। इस दिन बौद्ध धर्म के लोग घर और मंदिरों में भगवान बुद्ध की मूर्ति के सामने अगरबत्ती और मोमबत्तियां जलाकर प्रार्थना करते हैं। मान्यता है कि इस दिन नदी पर स्नान करना और दान पुण्य करना बहुत फलदायी होता है। सत्यनारायण की कथा करना भी इस दिन बहुत शुभकारी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवान बुद्ध के जीवन पर प्रकाश डाला
मवाना बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर त्रिरत्न बौद्ध महासंघ सहायक गण भीमनगर हस्तिनापुर केंद्र के तत्वावधान में आनंद बुद्ध विहार ध्यान साधना प्रशिक्षण केंद्र में कार्यक्रम हुआ। इसमें भगवान बुद्ध और बाबा भीमराव अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला गया।

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर नगर त्रिरत्न बौद्ध महासंघ सहायक गण भीम नगर के तत्वावधान में आनंद बुद्ध विहार ध्यान साधना एवं प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में पूजा-पाठ और सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद उपस्थित लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम बतौर मुख्य अतिथि चेयरमैन अरुण कुमार रहे तथा संचालन भोपाल सिंह ने किया। चेयरमैन अरुण कुमार ने आनंद बुद्ध विहार ध्यान साधना प्रशिक्षण केंद्र में पुस्तकालय का उद्घाटन भी किया। इससे नगर और क्षेत्र के गरीब बच्चे निशुल्क पुस्तकालय का लाभ ले सकेंगे। चेयरमैन अरुण कुमार ने कहा कि गौतम बुद्ध ने पूरी मानव जाति पर मानवता की छाप छोड़ी। भीमराव आंबेडकर के जीवन पर भी प्रकाश डाला। इस अवसर पर धम्ममित्र भरतवीर, भोपाल, सभासद रजनीश कर्णवाल, अजय भारती, विपिन वर्मा, भूपेश कुमार प्रधानाचार्य, किरण पाल, महेंद्र सिंह आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed