{"_id":"5cd72569bdec22070063357f","slug":"81557603689-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीचर द्वारा बच्चों से मारपीट करने के विरोध में अभिभावकों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीचर द्वारा बच्चों से मारपीट करने के विरोध में अभिभावकों ने किया हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीचर द्वारा बच्चों से मारपीट करने के विरोध में अभिभावकों ने किया हंगामा
मोदीनगर। दयावती मोदी पब्लिक स्कूल के कक्षा सात व नौ के बच्चों को एक महिला टीचर द्वारा छोटी-छोटी बातों पर पीटने ने शनिवार को तूल पकड़ लिया। बच्चों ने अभिभावकों से शिकायत की तो टीचर को इतना नागवार गुजरा कि आरोप है उसने बच्चों को धूप में खड़ा कर दिया। उठक-बैठक लगवाई। इससे कुछ बच्चों की तबियत खराब हो गई। अभिभावकों ने स्कूल में जमकर हंगामा किया। अभिभावकों ने प्रधानाचार्य पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। सभासद संघर्ष समिति के सदस्यों ने भी नारेबाजी की। मौके पर पहुंची विधायक व एसएचओ ने मामले को शांत कराया।
कक्षा सात व नौ के बच्चों ने अपने अभिभावकों से शिकायत की है कि एक टीचर बेवजह उनके साथ मारपीट करती है। जब बच्चों ने अभिभावकों से शुक्रवार शिकायत की तो बदले में टीचर ने शनिवार को बच्चों को धूप में ग्राउंड में उठक-बैठक लगाने की सजा दी। जिससे कुछ बच्चों की हालत खराब हो गई। घटना के विरोध में शुक्रवार को बच्चों के अभिभावक राजकुमार गुप्ता, कन्हैया, संजय, विमल शर्मा स्कूल पहुंचे और प्रधानाचार्य विवेक चतुर्वेदी से आरोपी टीचर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अभिभावकों का आरोप है कि प्रधानाचार्य ने अभद्रता कर कार्यालय से निकाल दिया। विरोध में अभिभावक गेट के सामने ही धरने पर बैठ गए। शिकायत पर सभासद संघर्ष समिति के आशीष त्यागी, ललित त्यागी, नवीन जायसवाल व अन्य लोग मौके पर पहुंचे और प्रधानाचार्य के खिलाफ नारेबाजी की। हालात बिगड़ते देखकर उप प्रधानाचार्य एस नंदी ने पुलिस को सूचित किया। थाना प्रभारी संजीव कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और अभिभावकों को शांत किया। जानकारी पर भाजपा विधायक डॉ. मंजू शिवॉच मौके पर पहुंचीं और स्कूल के प्रबंधन मंडल के सदस्य, अभिभावकों व पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में बात करके मामले को शांत कराया। अभिभावकों ने टीचर के बर्खास्तगी और प्रधानाचार्य द्वारा माफी मांगे जाने की मांग की। स्कूल प्रबंधन के आश्वासन दिए जाने के बाद अभिभावकों ने विधायक की बात मान ली। स्कूल प्रबंध मंडल के सदस्य एसके जैन बताया कि मामले में टीचर को बर्खास्त किया जाएगा। इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि आगे से ऐसा कोई मामला न हो।
कोट
किसी शिक्षक की तरफ से बच्चे की पिटाई की गई थी, जिसको लेकर अभिभावक स्कूल पहुंचा। जहां पर प्रिंसिपल के मौजूद न होने पर अभिभावक भड़क गए और उन्होंने आरोप लगाया कि स्कूल स्टाफ की तरफ से उनसे ठीक से बात नहीं की जा रही है। मेरी तरफ से अभिभावकों और मैनेजमेंट के बीच वार्ता कराई गई और उन्हें आश्वासन दिया गया कि पहले जांच करा लेते हैं। उसके बाद जो भी उचित होगी वो कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. मंजू सिवाच, विधायक - मोदीनगर
विज्ञापन
हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस स्कूल पहुंची थी और अभिभावकों को समझाकर शांत कराया था। बाद में विधायक डा. मंजू शिवॉच ने स्कूल प्रबंधन व अभिभावकों की मीटिंग कराकर समझौता करा दिया। मामले मेें कोई तहरीर नहीं दी गई है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। - संजीव कुमार शर्मा, थाना प्रभारी