फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   चारागाह की जमीन पर बना रहे थे गोशाला, शासन ने लगाया ब्रेक

चारागाह की जमीन पर बना रहे थे गोशाला, शासन ने लगाया ब्रेक

Sun, 24 Feb 2019 01:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
चारागाह की जमीन पर बना रहे थे गोशाला, शासन ने लगाया ब्रेक
चंदे के रुपये से की जा रही है गोवंश पशुओं की देखभाल
विज्ञापन

शरद गुप्ता
मवाना। उत्तर प्रदेश सरकार की कान्हा योजना परवान चढ़ने से पहले ही डूबती नजर आ रही है। दरअसल योगी सरकार के आदेश के बाद सभी ब्लॉक में गोशाला बनाने के लिए जगह के चिह्निकरण शुरू कर दिया गया था। कुछ जगह पर कार्य भी शुरू हुआ परंतु चारागाह की जमीन की जानकारी होते ही बाद शासन ने इस पर रोक लगा दी। जिस पर प्रशासन आवारा गोवंशीय पशुओं को अस्थायी गोशाला में रखने के लिए मजबूर है।
यह है सरकार की योजना
शहर व देहात क्षेत्र में आवारा घूम रहे गोवंशीय पशुओं को आश्रय देने के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कान्हा योजना का शुभारंभ किया था। इसके अंर्तगत सभी ब्लॉक, नगर पंचायत, नगर पालिका में स्थायी गो आश्रय स्थल बनाने के निर्देश हुए थे। इसके लिए सरकार ने बजट देने का भी आश्वासन दिया था। आदेश मिलते ही जमीन की चिह्निकरण का कार्य भी शुरू कर दिया था। प्रत्येक ब्लॉक में लाखों रुपये की लागत से गोशाला बनाई जानी थी।
विज्ञापन

चारागाह की जमीन का किया चिह्निकरण
मवाना तहसील अंर्तगत आने वाले ब्लॉक मवाना, हस्तिनापुर एवं परीक्षितगढ़ में जगह का चिह्निकरण किया गया। हस्तिनापुर ब्लॉक में अकबरपुरगढ़ी व मवाना ब्लॉक में गुडम गांव में चारागाह की जमीन का चुनाव किया गया। अकबरपुरगढ़ी व गुडम गांव में गोशाला बनाने के लिए नींव खोदने का कार्य भी शुरू कर दिया गया था, लेकिन चारागाह की जमीन पर गोशाला बनाने की जानकारी मिलने पर शासन ने लगा दी। जिस कारण स्थायी गोशाला बनाएं जाने का कार्य बीच लटक गया। मवाना ब्लॉक के अधिकारियों ने गुडम गांव में गोशाला बनाए जाने पर रोक लगने के बाद मवाना स्थित श्री हस्तिनापुर पिंजरापोल गोशाला में चंदे के पैसे से टिन शेड बनवाकर कार्य को पूरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्थायी गोशाला के भरोसे गोवंश
चारागाह की जमीन पर बनने वाली स्थायी गोशाला के निर्माण पर शासन की रोक लगा देने के कारण गोवंश अस्थायी गोआश्रय स्थल में रहने को मजबूर हैं। गोवंश को चारा देने के लिए चंदा एकत्र किया जाता है। जिस कारण अस्थायी गोशाला में गोवंश की देखभाल रामभरोसे है। हस्तिनापुर ब्लॉक में अकबरपुर गढ़ी में गोशाला नहीं बनने के बाद वहां स्थित डेयरी फार्म में अस्थायी गोशाला बना दी गई।

शासन ने चारागाह की जमीन पर गोशाला बनाने पर रोक लगा दी है। अन्य जगह न मिलने के कारण अस्थायी गोशाला में आवारा गोवंश को रख दिया है। ब्लॉक की ओर से श्री हस्तिनापुर पिंजरापोल में टिन शेड लगवा दिया गया है। -सुनीत भाटी, बीडीओ मवाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed